फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Those coming from outside must remain in quarantine for seven days

बाहर से आने वालों को सात दिन क्वारंटीन में रहना अनिवार्य

Tue, 11 May 2021 12:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Those coming from outside must remain in quarantine for seven days
कोरोना के बढ़ते प्रसार और देश के कई राज्यों में लॉकडाउन/कोरोना कर्फ्यू लगाए जाने के बाद जिले में बाहर से आने वाले लोगों व प्रवासी श्रमिकों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इनसे कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका पर शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने गाइडलाइन जारी की है, जिसके मुताबिक बाहर से आने वालों को सात दिन क्वारंटीन रहना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

निगरानी समितियों को बाहर से आने वालों को चिन्हित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। घर में जगह न होने पर तहसीलवार/ग्राम पंचायत वार बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में भी रह सकते हैं। प्रशासन की ओर से हर तहसील में सामुदायिक किचन की शुरुआत कर दी है। क्वारंटीन सेंटर में रहने वालों को वहां से खाना उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में तीन बार कोरोना कर्फ्यू को बढ़ाया गया है। रविवार को 17 मई तक कर्फ्यू जारी रखने का आदेश हुआ। इससे बाहरी जिलों में काम करने वाले प्रवासियों का अपने घरों की ओर लौटना शुरू हो गया है। आशंका है कि यह कर्फ्यू अभी और बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते बाहर रहने से अच्छा वह अपने घरों की ओर लौटना ठीक समझ रहे हैं। साथ ही बिहार, दक्षिण भारत, मुंबई, दिल्ली आदि राज्यों में काम करने वाले प्रवासी श्रमिक भी अलीगढ़ वापस आ रहे हैं। इन सभी राज्यों में भी लॉकडाउन लगातार बढ़ता जा रहा है।

एडीएम प्रशासन देवी प्रसाद पाल ने बताया कि शासन की ओर से कोरोना कर्फ्यू के संबंध में जारी की गई गाइडलाइन में ही बाहर से आने वालों को क्वारंटीन रहने के आदेश हैं। इसके चलते तहसील व ग्राम पंचायत स्तर पर क्वारंटीन सेंटर भी बनाए गए हैं। निगरानी समितियों के माध्यम से बाहर से लौटने वालों को चिन्हित भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed