फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Those buying paddy were beaten up for discounting

Aligarh News: घटतौली पर भिड़े किसान-खरीददार, धान खरीदने वालों को पीटा

Thu, 12 Oct 2023 01:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Thu, 12 Oct 2023 01:21 AM IST
सार

नोएडा के जारचा कोतवाली के गांव कलोंदा निवासी गुलबहादुर खान, साजिद खान, इमरान खान सहित पांच लोग गाड़ी लेकर गांव नगला सरूआ में धान खरीदने पहुंचे थे। किसान सत्यदेव का दस क्विंटल धान खरीदने के बाद दूसरे गांव में खरीदारी करने पहुंचे तभी वहां ग्रामीणों ने उन पर घटतौली करने का आरोप लगाते हुए पकड़ लिया।

विज्ञापन
Those buying paddy were beaten up for discounting
किसानों को बिठाने पर चंडौस कोतवाली का घेराव करते भाकियू भानु गुट के कार्यकर्ता - फोटो : संवाद

विस्तार

11 अक्तूबर को गांव नगला सरूआ में धान की घटतौली करने पर किसानों व खरीदारोें के बीच झगड़ा हो गया। किसानों ने खरीदारों की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन किसानों को थाने में बिठा लिया तो भाकियू ने थाना घेर लिया। करीब चार घंटे तक हंगामा कर किसानों को छोड़ने और घटतौली करने वालों पर कार्रवाई की मांग करते रहे। बाद में पुलिस ने तीनों किसानों को छोड़ने के साथ घटतौली करने वालों के खिलाफ तहरीर ले ली।

विज्ञापन


नोएडा के जारचा कोतवाली के गांव कलोंदा निवासी गुलबहादुर खान, साजिद खान, इमरान खान सहित पांच लोग गाड़ी लेकर गांव नगला सरूआ में धान खरीदने पहुंचे थे। किसान सत्यदेव का दस क्विंटल धान खरीदने के बाद दूसरे गांव में खरीदारी करने पहुंचे तभी वहां ग्रामीणों ने उन पर घटतौली करने का आरोप लगाते हुए पकड़ लिया। घटतौली की बात सुनकर कुछ बाहरी लोग भी पहुंच गए। उन्होंने धान खरीद रहे तीन लोगों को पीटकर घायल कर दिया। उनके पास मौजूद 50 हजार रुपये भी छीन लिए।
विज्ञापन


सूचना पर दरोगा जुनैद खान मौके पर पहुंच गए। उन्होंने खरीदारों के साथ ही किसान सत्यदेव सहित तीन किसानों को पकड़ लिया और थाने ले गए। यह खबर अन्य ग्रामीणों को मिली तो वह बड़ी संख्या में थाने में पहुंच गए। भाकियू भानु के प्रदेश संगठन मंत्री श्रवण कुमार बघेल, जिला उपाध्यक्ष चेतन शर्मा, जिला संगठन मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान, नवनीत माहेश्वरी, ग्राम प्रधान सुभाष गौतम, रामकुमार गौतम आदि भी पहुंच गए। किसानों को थाने में बिठाने की बात पर उनकी पुलिस के साथ नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों व भाकियू कार्यकर्ताओं के दबाव में पुलिस ने धान सहित गाड़ी को कांटे में तौलवाया तो किसानों के हिसाब से छह क्विंटल धान अधिक निकला। वहीं खरीदारों के हिसाब से दो क्विंटल धान अधिक था। बाद में पुलिस ने सत्यदेव सहित तीनों किसानों से पांचों खरीदारों के विरुद्ध तहरीर ले ली। तब शाम सात बजे ग्रामीण व भाकियू कार्यकर्ता थाने से हटे।

पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। -सुमन कनौजिया, सीओ गभाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed