फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   This is prayer ... You are my mother in every birth

ये है प्रार्थना... हर जन्म में तू ही मेरी मां रहना

Sun, 09 May 2021 01:52 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
This is prayer ... You are my mother in every birth
इकराम वारिस, अलीगढ़।
विज्ञापन

मां वह शब्द है, जो अपने अंदर प्रेम और भावनाओं का संसार समाए हुए है। एक नवजात की किलकारियों से लेकर उसकी सफलता के लिए बजती तालियों तक के सफर में मां ही होती है, जो उसका साथ कभी नहीं छोड़ती। ईश्वर हमसे कितना प्रेम करते हैं।
इसे समझने के लिए ही उसने मां को बनाया है। वह मां ही होती है, जो सिखाती है कि मुश्किल परिस्थिति से लड़ने का साहस कहां से लाएं। इसलिए हे ईश्वर, तुमसे एक ही प्रार्थना है, हर जन्म में इसी मां को ही मेरी मां बनाना। मदर्स डे पर बच्चों ने अपनी मां के प्रति अपने प्रेम, विश्वास व सम्मान का व्यक्त किया।
विज्ञापन

मां मेरी हिम्मत : प्रिंसी
मां रितु शर्मा ने जीवन के हर पड़ाव पर मेरा मार्गदर्शन कर सफलता की सीढ़ियों पर चढ़ाया है। जीवन में एक समय ऐसा भी आया जब अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में एडमिशन के लिए परीक्षा देने के बाद बहुत घबरा रही थी, लेकिन मां ने समझाया, हिम्मत दी। सुबह उठकर मुझे पढ़ाना हो या फिर जीवन के कठिन पाठ भी सरलतापूर्वक समझाना, मेरी मां सदैव मेरी हिम्मत बन कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2018 में मां ने मुझे अमेरिकी दूतावास के एक कैंप में भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया, जिसमें मैंने काउंसलर बनकर एएमयू का नाम भी रोशन किया। मां का जो स्थान है, उसे कोई और नहीं ले सकता मातृ दिवस पर सभी माताओं को उनके प्रेम और तपस्या के लिए नमन करती हूं।
- प्रिंसी भारद्वाज, 12वीं की छात्रा, एएमयू
मां ने बनाया नेक व काबिल इंसान:आसिम
मां तलत परवीन ने बचपन से ही मुझे पढ़ाई का महत्व समझाया और जमिया मिलिया इस्लामिया से मेरे स्कूल की पढ़ाई पूरी होने के बाद मुझे एएमयू में दाखिला लेने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के एक प्रतिभाशाली छात्र के तौर पर 2017 में मुझे अमेरिकन दूतावास के एक कैंप में भाग लेने का भी अवसर मिला।

अपनी इस सफलता का श्रेय में अपनी मां को देता हूं, जिन्होंने मुझे एक काबिल छात्र और नेक इंसान बनाया है। वह मां ही होती हैं, जो हमें भगवान से जोड़ने का मार्ग बताती हैं। वह मेरी मां ही थीं, जिन्होंने मुझे सबसे पहले इस सृष्टि के रचियता के बारे में बताया, उस परमात्मा से जोड़ा। मां का ध्यान आते ही मुझे अपने ईश्वर का स्मरण होता है।
- आसिम रिजवान, छात्र ग्रेजुएशन, एएमयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed