फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Third degree given to those caught on suspicion of robbery, outpost charge line spot

लूटपाट के शक में पकड़े गए लोगों को दी थर्ड डिग्री, चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

Mon, 23 Dec 2019 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Third degree given to those caught on suspicion of robbery, outpost charge line spot
शक में पकड़े लोगों को दी थर्ड डिग्री, चौकी प्रभारी लाइन हाजिर
विज्ञापन

दो दिन बाद छोड़ा, विधायक की शिकायत पर सीओ ने की जांच
सीओ के साथ विधायक भी पहुंचे गांव, पीड़ितों से ली जानकारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने लूटपाट के शक में गढ़ी धारू से कुछ लोगों को हिरासत में लेकर जमकर मारपीट की और उन पर थर्ड डिग्री का इस्तेमाल किया। आरोप है कि पुलिस ने बृजमोहन, चंद्रभान, कृष्ण कुमार, अंकित, धर्मेंद्र, हरी सिंह, सुनील और रोहित को टॉर्चर किया। पुलिस ने बाद में इन लोगों को जब छोड़ दिया तो इन लोगों ने मामले की शिकायत सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा से की।
विधायक भी मौके पर पहुंचे और पीड़ितों ने उनके समक्ष अपनी दास्तां बयां की। विधायक ने मौके पर सीओ सिकंदराराऊ को भी बुला लिया और उन्हें पुलिस द्वारा प्रताड़ित इन मजदूरों की दशा दिखाई। विधायक ने इस सिलसिले में पुलिस अधिकारियों से बात की और थर्ड डिग्री देने वाले दरोगा के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा। इस मामले में सीओ सिकंदराराऊ को जांच सौंपी गई है। देर रात एसपी ने इस मामले में चौकी प्रभारी विपिन यादव को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन

हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ी धारू में पिछले दिनों राजस्थान के एक मधुमक्खी पालन करने वाले व्यापारी नेमी सिंह से लूटपाट की गई थी। तमंचे के बल पर उससे नगदी और अन्य सामान लूटा गया था। उसने इस मामले में दो दिन पहले थाना हाथरस जंक्शन में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। यह व्यापारी इसी गांव में ही मधुमक्खी पालन का कार्य करता है और गांव के ही कुछ मजदूर उसके यहां काम करते हैं। उसने शक के आधार पर दो मजदूरों को चिन्हित किया था। इस पर पुलिस ने उसके यहां काम करने वाले आठ लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि पुलिस ने इन्हें केशोपुर पुलिस चौकी पर ले जाकर जमकर टॉर्चर किया और थर्ड डिग्री का इस्तेमाल किया। जब इनकी हालत बिगड़ गई तो पुलिस ने इन सभी को छोड़ दिया। पुलिस की पिटाई से घायल इन लोगों ने इस मामले की जानकारी विधायक सिकंदरा वीरेंद्र सिंह राणा को दी। विधायक गांव पहुंचे और उन्होंने वहां सीओ सिकंदराराऊ को भी बुलवा लिया।

सीओ सिकंदराराऊ के समक्ष भी पीड़ितों ने अपनी आपबीती बताई और पुलिस पर थर्ड डिग्री देने का आरोप लगाया। एसपी ने इस मामले की जांच सीओ सिकंदराराऊ को सौंपी है। इधर, एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा ने बताया कि इस मामले में शिकायत मिली थी। उस आधार पर चौकी प्रभारी विपिन यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया है और मामले की जांच सीओ सिकंदराराऊ को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed