फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Thieves target seven tubewells in Tappal, cut cables

Aligarh News: टप्पल में सात ट्यूबवेलों पर चोरों का धावा, केबल काटीं

Fri, 18 Sep 2026 02:29 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Thieves target seven tubewells in Tappal, cut cables
टप्पल थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। बीते करीब 15 दिनों में चोर 20 ट्यूबवेलों को निशाना बनाकर केबल चोरी कर चुके हैं। लगातार हो रही घटनाओं से किसानों में आक्रोश है। बीती रात हजियापुर, बलुआपुर और करनपुर में सात ट्यूबवेलों की केबल काटकर चोरी कर ली गई।
विज्ञापन

हजियापुर में कर्मवीर सिंह, वेदवीर सिंह, चंद्रशेखर उर्फ भोला और देवू काका, बलुआपुर में भगवान स्वरूप शर्मा व बादल शर्मा तथा करनपुर में कुमरपाल सिंह के ट्यूबवेल से केबल चोरी हुई। इससे पहले रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि नागर, सालपुर, बरकीगढ़ी और नरायनपुर समेत कई गांवों में भी ट्यूबवेलों को निशाना बनाया गया था।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार राजेंद्र सिंह, राजू सिंह, अजय कुमार, अचल कुमार, सौरभ सिंह, नेत्रपाल सिंह, पृथी सिंह और गुड्डू सिंह के ट्यूबवेल से भी केबल चोरी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसानों से जानकारी ली। टप्पल थानाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस इलाके में लगातार गश्त दे रही है। चोरों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed