{"_id":"67881a8f7c43bf9d2402df72","slug":"they-surrounded-the-power-house-and-stopped-the-supply-for-two-hours-aligarh-news-c-210-1-sali1003-100435-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बिजली घर घेरकर दो घंटे आपूर्ति ठप कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बिजली घर घेरकर दो घंटे आपूर्ति ठप कराई
Thu, 16 Jan 2025 01:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Thu, 16 Jan 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
बुधवार को गांव आजादपुर के कुछ निवासियों ने बरला बिजली घर का घेराव किया और वहां से बिजली की आपूर्ति ठप करा दी। वह एक ग्रामीण द्वारा नलकूप की लाइन काटने की सूचना देने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से नाराज थे। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी ने समझाकर हंगामा कर रहे ग्रामीणों को शांत कराया, जिस पर दो घंटे बाद बिजली की आपूर्ति शुरू हो सकी।
गांव आजादपुर के करीब 20-25 लोग बुधवार को बिजली घर पहुंचे और घेराव करते हुए दबाव बनाकर वहां से बिजली की आपूर्ति ठप करा दी। इनका कहना था कि गांव आजादपुर में नलकूप की लाइन के नीचे ही एक ग्रामीण ने अपना घर और स्कूल बना लिया है। 10 दिसंबर को स्कूल के ऊपर से नलकूप के लिए जा रही बिजली की लाइन को काट दिया है। इससे नलकूप नहीं चल पा रहे और फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है।
ग्रामीणोें के अनुसार इस बात की जानकारी अधिशासी अभियंता विद्युत को दी गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अरुण पवार ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। इस मौके पर मुकेश कुमार, रोरन सिंह, देवेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, श्यौदान सिंह, कुलदीप सिंह, संदीप सिह, मोहित, बंटी, अलंकार, अमित आदि मौजूद रहे।