{"_id":"60a17b7c8ebc3ecd8b232ab4","slug":"there-was-fierce-stone-pelting-in-two-sides-in-sarai-man-singh-city-office-news-ali263263578","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराय मान सिंह में दो पक्षों में हुआ जमकर पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराय मान सिंह में दो पक्षों में हुआ जमकर पथराव
विज्ञापन
सासनी गेट के घनी आबादी वाले संवेदनशील सराय मान सिंह गोबर खूंदा में रविवार देर शाम पुरानी रंजिश और सट्टे की शिकायत पुलिस से करने के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों में मारपीट के दौरान जमकर पथराव हुआ। चर्चा हवाई फायरिंग की भी है, मगर पुलिस फायरिंग की बात को नकार रही है। खबर पर पहुंची पुलिस को देख दोनों पक्षों के लोग भाग गए। पुलिस अपनी ओर से मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी में है।
सराय मान सिंह गोबर खूंदा मोहल्ले में होली से ऐन पहले वाल्मीकि व कोली समाज में हुए विवाद में दोनों ओर से जमकर पथराव व फायरिंग हुई थी। उस समय वाल्मीकि समाज के एक युवक की मौत हुई थी और कोली समाज के कुछ लोग जेल भेजे गए थे। तभी से यहां रंजिश चल रही है।
अब इसी 7 मई को सट्टे की खाईबाड़ी में वाल्मीकि समाज के कुछ लोगों को पुलिस ने जेल भेजे हैं। इसे लेकर इस पक्ष के लोगों का संदेह है कि कोली समाज के लोगों ने ही पुलिस से मुखबिरी की है। ताकि ये अपना सट्टे का धंधा शुरू कर सकें। इसी विवाद में दोनों पक्षों में कई दिन से तनाव का माहौल था।
विज्ञापन
रविवार देर शाम एकाएक दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और कुछ ही देर में मारपीट के बीच पथराव शुरू हो गया। चूंकि यह इलाका संवेदनशील है और अक्सर यहां दोनों पक्षों में झगड़े होते रहते हैं। इसलिए सूचना पर कुछ ही देर में एसपी सिटी, सीओ प्रथम, सासनी गेट, कोतवाली आदि थानों का पुलिस बल पहुंच गया।
हालांकि पुलिस के सामने कोई नहीं आया और दोनों पक्षों के लोग अपने घरों में कैद हो गए। काफी प्रयास के बाद भी पुलिस को कोई कुछ बताने को तैयार नहीं हुआ। बाद में मुखबिरों की मदद से पुलिस ने घटनाक्रम जाना और लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज करने की तैयारी है। मौके पर चर्चा फायरिंग की भी हुई, मगर पुलिस ने इस बात को नकार दिया है।
- सराय मान सिंह में दो पक्षों में पुराने विवाद व पुलिस से सट्टे की शिकायत के शक में झगड़ा हुआ। मारपीट के दौरान ईंट पत्थर भी फेंके हैं। फायरिंग की अफवाह गलत है। अब पुलिस अपनी ओर से बलवा व महामारी अधिनियम आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर रही है।-राघवेंद्र सिंह सीओ प्रथम
इस इलाके में कई बार हुए झगड़े
इस इलाके में दोनों पक्षों में पहले भी कई बार झगड़े हो चुके हैं। पिछली बार जब वाल्मीकि युवक की हत्या हुई थी, उस समय तो पुलिस के सामने ही उसे गोली मारकर हमलावर भागे थे। जब भी विवाद हुआ है, तभी सट्टे से जुड़ा विवाद ही मूल में रहा है।
दबंग ने घर में घुसकर की मारपीट
सासनी गेट क्षेत्र की एडीए कॉलोनी विकास नगर निवासी विकास पुत्र सोनपाल ने बताया कि एक वर्ष पूर्व नीरज कुमार सक्सेना का उसने मकान खरीदा था। उसके बाद से ही पड़ोसी गाली गलौज करता है। रविवार सुबह विकास अपने मकान पर कुछ काम करा रहा था।
तभी पड़ोसी ने गाली गलौज करते हुए पथराव कर दिया। जिसमें विकास घायल हो गया। उसने भी विनोद के साथ मारपीट कर दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल मलखान सिंह भेजा।