{"_id":"6418b9f384544c01b20d1e97","slug":"there-was-a-speed-in-the-evaluation-of-copies-27-percent-of-the-copies-were-tested-aligarh-news-c-2-ali1009-71990-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: यूपी बोर्ड के मूल्यांकन में आई तेजी, 27 फीसदी कॉपियां जंचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: यूपी बोर्ड के मूल्यांकन में आई तेजी, 27 फीसदी कॉपियां जंचीं
Tue, 21 Mar 2023 01:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Mar 2023 01:24 AM IST
सार
अलीगढ़ में अब तक 1726 परीक्षकों ने 73,442 कॉपियों का मूल्यांकन किया। 1,62,345 कॉपियों का मूल्यांकन हो चुका है। 5 लाख 83 हजार 355 कॉपियों का मूल्यांकन होना है।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा कापी का मूल्यांकन करते शिक्षक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर की कॉपियों के मूल्यांकन ने रफ्तार पकड़ ली है। अब तक 27.83 फीसदी कॉपियों का मूल्यांकन हो चुका है। शुरू में मूल्यांकन का बहिष्कार किया गया था, अब लगातार मूल्यांकन का कार्य जारी है।
विज्ञापन
सोमवार को मूल्यांकन केंद्र नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में 25.03 फीसदी, एसएमबी इंटर कॉलेज में 23.53 फीसदी, रघुवीर सहाय इंटर कॉलेज अलीगढ़ में 30.62 फीसदी और अग्रसेन इंटर कॉलेज हरदुआगंज में 31.08 फीसदी कॉपियों का मूल्यांकन हुआ। 1726 परीक्षकों ने 73,442 कॉपियों का मूल्यांकन किया। अब तक 1,62,345 कॉपियों का मूल्यांकन हो चुका है। 5 लाख 83 हजार 355 कॉपियों का मूल्यांकन होना है।
विज्ञापन