{"_id":"671ec36317032d32590aff84","slug":"there-was-a-scuffle-among-farmers-for-dap-aligarh-news-c-301-1-sali1012-101248-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: डीएपी के लिए किसानों में हुई धक्का-मुक्की, पुलिस के पहुंचने पर हुआ वितरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: डीएपी के लिए किसानों में हुई धक्का-मुक्की, पुलिस के पहुंचने पर हुआ वितरण शुरू
Mon, 28 Oct 2024 04:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 04:19 AM IST
सार
पर्ची बांटने के दौरान किसानों के बीच धक्का-मुक्की होने लगी। माहौल बिगड़ता देख केंद्र संचालक ने थाना पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों की कतार लगवा कर वितरण शुरू कराया।
विज्ञापन
डीएपी खाद वितरण पर्ची के लिए छीना- झपटी करते किसान
- फोटो : संवाद
विस्तार
रबी की फसल की बुआई के लिए किसान लगातार डीएपी की किल्लत से जूझ रहे हैं। गोंडा के इफ्को केंद्र पर डीएपी आने की सूचना पर 27 अक्तूबर सुबह करीब 6 बजे ही किसान कतार लगा कर खड़े। करीब नौ बजे वितरण पर्ची बांटने के दौरान किसानों के बीच धक्का-मुक्की होने लगी। माहौल बिगड़ता देख केंद्र संचालक अमित भारद्वाज ने थाना पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन
पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों की कतार लगवा कर वितरण शुरू कराया। प्रति किसान तीन बोरे डीएपी और एक नैनो यूरिया का वितरण कराया। प्रति व्यक्ति तीन बोरा डीएपी की बाध्यता के कारण लाइन में एक ही परिवार के कई-कई सदस्य खड़े हो गए। जिससे विरोध हुआ और धक्कामुक्की दोबारा हुई, लेकिन पुलिस ने सबको शांत करा दिया।
विज्ञापन
किसान हरवीर सिंह, राम खिलाड़ी सिंह, सौदान सिंह, गुलवीर सिंह, देवप्रकाश सिंह ने कहा कि रबी फसल की बुआई समय चल रहा है और प्रशासन समय से डीएपी मुहैया नहीं करा पा रहा है। फसल की बुआई में देरी होने के डर से किसान खाद के लिए भटक रहे हैं। केंद्र संचालक अमित भारद्वाज के अनुसार अधिक से अधिक किसानों को डीएपी देने के प्रयास किए गए थे, जल्द ही और डीएपी आने पर वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन