फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   There was a fight between two parties in Khair's village Palachand and firing took place, a teenager got shot

Aligarh News: खैर के गांव पलाचांद में दो पक्षों में मारपीट फायरिंग, बालक को लगी गोली

Sun, 30 Jun 2024 05:23 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
There was a fight between two parties in Khair's village Palachand and firing took place, a teenager got shot
खैर कोतवाली के गांव पलाचांद में एक ही समुदाय के दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट के बाद हुई कई राउंड की फायरिंग में 10 वर्षीय बालक के पेट में गोली लग गई। गंभीर अवस्था में बालक को खैर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। गांव में तनाव होने के बाद पुलिस ने गश्त शुरू कर दी है।
विज्ञापन




पला चांद में दो पशु व्यापारियों में लेनदेन को लेकर शनिवार शाम विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। जमकर लाठी डंडे चलने के बाद फायरिंग शुरू हो गई। गांव में हुई कई राउंड फायरिंग से अफरातफरी मच गई। फायरिंग में 10 वर्षीय अबरार पुत्र इब्राहिम के पेट में गोली लग गई। गंभीर हालत में बालक को उपचार के लिए खैर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन




प्राथमिक उपचार के बाद बालक को एएमयू के जेएन मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। खैर पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस को देख दोनों पक्षों के लोग फरार हो गए है। चौकी इंचार्ज रनवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed