फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   There should be a CBI inquiry in death of Renu Sharma

अलीगढ़ः रेनू शर्मा और 109 लोगों की मौत की सीबीआई जांच हो

Tue, 14 Dec 2021 12:58 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
There should be a CBI inquiry in death of Renu Sharma
एसीएम द्वितीय सुधीर कुमार को ज्ञापन देते राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा उ प्र के पदाधिकारी । - फोटो : CITY OFFICE
ब्राह्मण समाज संयुक्त संघर्ष समिति के बैनरतले सोमवार को आंबेडकर पार्क में रेनू शर्मा के परिजनों द्वारा दिए जा रहे धरने का समर्थन दिया। इसके साथ ही यहां रेनू शर्मा की मौत और जहरीली शराब कांड में 109 लोगों की मौत के प्रकरण की जांच सीबीआई से कराने की मांग की गई। यहां धरने पर बुजुर्गों के ऊपर तिरपाल डालने और शौचालय की व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन

जहरीली शराब कांड में जेल गईं पूर्व ब्लॉक प्रमुख रेनू शर्मा की जिला कारागार में मौत हो गई थी। जिकने परिजन आंबेडकर पार्क में धरने पर पिछले पांच दिन से बैठे हैं। धरने को समर्थन देने के लिए ब्राह्मण समाज संयुक्त संघर्ष समिति सामने आ गई। सोमवार को धरनास्थल पर पहुंचकर कहा कि कई बार एक व्यक्ति की मौत पर सीबीआई जांच हो जाती है। लेकिन 109 लोगों की मौत पर सीबीआई जांच नहीं हुई है। आरोपी अनिल चौधरी व ऋषि शर्मा ने नार्को टेस्ट कराने की मांग की है। ऐसे में हम वैज्ञानिक जांच का समर्थन करते हैं। वहीं अनिल चौधरी व ऋषि चौधरी के माता पिता ठंड में खुले आसमान के नीचे धरना दे रहे हैं। प्रशासन को ऊपर तिरपाल टांगने की अनुमति देनी चाहिए। शौचालय का ताला खोलना चाहिए। इस मौके पर योगेश कुमार गौड़, केएस शर्मा, डॉ. केबी दुबे, सुरेश गौड़, राधा रानी वैष्मेव, भीष्म शर्णा, डॉ. संजय शर्मा आदि मौजूद रहे। साथ में प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed