{"_id":"629e62787e85e051e44478e2","slug":"there-is-no-place-for-corruption-in-the-country-city-office-news-ali2932961189","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में भ्रष्टाचार की कोई जगह नहीं : प्रधान आयकर आयुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में भ्रष्टाचार की कोई जगह नहीं : प्रधान आयकर आयुक्त
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनतीं जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे व अन्य अधिकारी।
- फोटो : CITY OFFICE
प्रधान आयुक्त आयकर, अलीगढ़ अशोक सरोहा ने कहा कि सरकार का उद्देश्य भारत के हर नागरिक को ताकत प्रदान कर उसे आत्मनिर्भर बनाना है। इसको लेकर सरकार जनता के द्वार पहुंच रही है। देश की आजादी के 75 सालों में बेहतर कार्य किए गए हैं। सरकार की नीति जनकल्याणकारी और सबको साथ लेकर चलने वाली है। उन्होंने कहा कि देश में काला धन और भ्रष्टाचार की कोई जगह नहीं है। सरकार इस पर जीरो टोलरेंस की नीति से कार्य कर रही है। जन समर्थ पोर्टल स्वरोजगार स्थापना की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
वे सोमवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित आईकॉनिक वीक समारोह के शुभारंभ कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के मौके पर बोल रहे थे। डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित पीएम स्वनिधि, मुद्रा योजना, पीएमईजीपी, ओडीओपी, केसीसी के पात्र लाभार्थियों को ऋण वितरण प्रमाण पत्र देते हुए कहा कि वे स्वरोजगार की स्थापना करते हुए कम से कम दो लोगों को आत्मनिर्भर बनाने को उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएं।
डीएम ने बैंकर्स से कहा कि वे जन समर्थ पोर्टल का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करें, ताकि लोगों को जानकारी मिल सके। कार्यक्रम में आयकर आयुक्त योगेश कुमार, सीडीओ अंकित खंडेलवाल, लीड बैंक मैनेजर अनिल कुमार, केनरा बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक अंशुमान डे, आईसीआईसीआई बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक मोहम्मद अयमन, बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रबंधक शमशाद अहमद आदि थे। कार्यक्रम का संचालन अतुल सिंह ने किया।