फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   then the picture of panaithi will change..village khangarhi will be displaced

तो बदलेगी पनैठी की तस्वीर..गांव खानगढ़ी होगा विस्थापित

Wed, 31 Aug 2022 12:49 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
then the picture of panaithi will change..village khangarhi will be displaced
धनीपुर हवाई पट्टी पर खड़ा प्लेन । - फोटो : CITY OFFICE
अभिषेक शर्मा
विज्ञापन

धनीपुर एयरपोर्ट का रनवे अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाए जाने के लिए भूमि अधिग्रहण के लिए सर्वे जारी है। पिछले पखवाड़े से हो रहे सर्वे में जो तथ्य सामने आए हैं। उन्हें देख पनैठी चौराहा व आसपास के इलाकों की तस्वीर बदलने के संकेत मिल रहे हैं। यहां के गांव खानगढ़ी को विस्थापित किया जा सकता है। इस आशंकाओं को ध्यान में रखकर लोगों ने प्रशासन से विकल्पों पर जानकारी लेना शुरू कर दिया है। लोगों का सवाल हैं कि अगर ये बदलाव होंगे तो उन्हें क्या विकल्प दिए जाएंगे, यह स्पष्ट होना चाहिए।
गांव अलहदादपुर के पूर्व प्रधान व अखिल भारतीय पंचायत परिषद की ओर से धनीपुर एयरपोर्ट के नोडल अफसर सिटी मजिस्ट्रेट को पत्र भी दिया है। जिसमें उन्होंने विकल्पों को लेकर सुझाव दिए हैं। साथ में सर्वे के लिए जुटी तहसील टीम से भी जानकारियां मांगी गईं हैं। उनके अनुसार खानगढ़ी का मुख्य मार्ग और 45 फीसदी आबादी क्षेत्र अधिग्रहित किए जा सकते हैं। साथ में जीटी रोड से जुड़ने वाले तीन मार्ग भी बंद हो सकते हैं। इनमें एक गंगीरी का मार्ग अंतरजनपदीय मार्ग है। इस पर कई बड़े कस्बे हैं। साधू आश्रम मार्ग जीटी रोड को रामघाट रोड से जोड़ता है। ऐसे में सुझाव है कि तीन मार्गों को जीटी रोड पर पनैठी चौराहे से हटाकर एक किमी आगे जोड़ दिया जाए, साथ में गांव खानगढ़ी के आबादी विस्थापन पर तस्वीर साफ की जाए।
विज्ञापन

-एयरपोर्ट सर्वे में अब तक हमारे गांव का काफी आबादी क्षेत्र अधिग्रहण करने के संकेत हैं। मगर यह साफ नहीं है कि इस आबादी क्षेत्र में बसे लोगों को क्या और कहां विकल्प दिया जाएगा। विकास हो रहा है, मगर तस्वीर भी साफ होनी चाहिए।- नितिन सिंह, खानगढ़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

- एयरपोर्ट रनवे के लिए चल रहे सर्वे के अनुसार जो तथ्य सामने आए हैं। उन पर हमने प्रशासन को सुझाव दिए हैं। साथ में अभी तक यह तस्वीर साफ नहीं है कि अगर इस सर्वे पर काम होता है तो हम लोगों की तस्वीर क्या तय की जाएगी। इसे साफ किया जाए।-अर्जुन सिंह भोलू, प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल भारतीय पंचायत परिषद
-ये सही है कि रनवे विस्तार के लिए सर्वे चल रहा है। इस सर्वे में तीन गांवों की भूमि अधिग्रहण की जानी है। सर्वे के अनुसार नक्शा अनुमति के लिए शासन को जाएगा। अगर अनुमोदन के बाद भूमि लिया जाना तय होता है तो अधिग्रहण में आने वाली आबादी के विस्थापन, मुआवजा व रास्तों आदि के लिए विकल्प तय किए जाएंगे। यही नियम कहता है।-प्रदीप कुमार वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट
ये हो सकते हैं प्रभाव--
-ये आबादी होगी प्रभावित:-गांव खानगढ़ी की 45 फीसदी से अधिक आबादी को दूसरी जगह विस्थापित करने के संकेत
- ये गांव हो सकते हैं प्रभावित:-पनैठी- साधू आश्रम मार्ग बंद होने पर पनैठी से अलहदादपुर, स्टेडियम व नवोदय विद्यालय, महमूदपुर, खान आलमपुर, बरकातपुर, मई, चंगेरी, सिकंदरपुर, बुढ़ासी, माछुआ को जाना प्रतिबंधित

ये चार रास्ते हो सकते हैं बंद:--खानगढ़ी को जीटी रोड से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग, पनैठी चौराहा से गंगीरी - कासगंज मार्ग, पनैठी चौराहे से साधू आश्रम मार्ग, पनैठी चौराहे से अलहदादपुर मार्ग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed