फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Then the launch of the Kisan movement from Aligarh ...

फिर अलीगढ़ से किसान आंदोलन का आगाज...

Thu, 15 Jun 2017 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Thu, 15 Jun 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
Then the launch of the Kisan movement from Aligarh ...
राज बब्बर
वर्ष 2010 में टप्पल के जिकरपुर में हुए किसान आंदोलन के दौरान गोलियां चलने से चार किसानों की मौत हो गई थी। इसके बाद भी किसान आंदोलन चलता रहा। किसान यमुना एक्सप्रेस वे अथॉरिटी से नोएडा के बराबर मुआवजा मांग रहे थे।
विज्ञापन


ये मुआवजा टप्पल टाउनशिप के लिए अधिग्रहित की जाने वाली जमीनों के वास्ते था। नोएडा आगरा के बीच यमुना एक्सप्रेस वे बनाने के बाद जेपी ग्रुप टप्पल में आधुनिक टाउनशिप बसाने का काम कर रही थी। एक्सप्रेस वे के लिए जमीनों का अधिग्रहण करने में किसानों ने कोई विरोध नहीं किया लेकिन टाउनशिप के लिए किसान नोएडा के बराबर मुआवजे की मांग पर अड़ गए थे। 
विज्ञापन


इसी आंदोलन के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी अचानक टप्पल पहुंचे और वहां लगातार तीन दिन तक प्रवास किया। उसके बाद भी वह टप्पल और जिकरपुर में आते रहे। इसी दौरान अलीगढ़ के नुमाइश मैदान में किसान पंचायत के बाद उन्होंने भूमि अधिग्रहण कानून में संशोधन की पहल की। यूपीए सरकार के तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सवा सौ साल पुराने भूमि अधिग्रहण कानून में संशोधन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बार फिर राहुल गांधी के कहने पर ही कांग्रेस किसानों के समर्थन में आंदोलन की शुरुआत अलीगढ़ से कर रही है क्योंकि राहुल गांधी यही चाहते हैं अलीगढ़ ही किसानों के आंदोलन की धुरी बने। इसलिए प्रदेश भ्रमण पर निकले प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर अलीगढ़ से ही किसान आंदोलन का आगाज कर रहे हैं। 

अलीगढ़। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर आज अलीगढ़ में किसानों से संवाद करेंगे। उनकी पहली सभा आईटीआई रोड स्थित जुपिटर लॉज में होगी, जिसमें पूरे जिले से आए किसानों से संवाद होगा। यहां पर आलू, गेहूं और दूसरी फसलाें के उचित मूल्य नहीं मिलने, यूपी हरियाणा सीमा विवाद, किसान का कर्जा माफी सहित अन्य मुद्दों पर बात होगी। जुपिटर लॉज के बाद वह मैरिस रोड स्थित धर्मपुर कोर्टयार्ड में किसानों और युवाओं से फिर संवाद करेंगे।


यहां कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान के प्रभारी विवेक बंसल के साथ शहरी लोग अपनी समस्याएं उठाएंगे। कांग्रेस की जिला कमेटी की तैयारी ये भी है आलू से भरे ट्रैक्टरों के साथ प्रदेश अध्यक्ष कलक्ट्रेट जाएं और वहां प्रदर्शन करेंगे। जिलाध्यक्ष चौ. विजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष दोपहर 12 बजे जुपिटर लॉज पहुंचेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed