{"_id":"6664ce6c20e7cd820b020704","slug":"theft-from-the-closed-house-of-a-health-worker-aligarh-news-c-116-1-sali1010-101447-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: स्वास्थ्य कर्मी के बंद मकान से चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: स्वास्थ्य कर्मी के बंद मकान से चोरी
Sun, 09 Jun 2024 03:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Sun, 09 Jun 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी के बंद मकान का ताला तोड़कर चोर सोने-चांदी के आभूषण चुराकर ले गए। मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई है।
अलीगढ़ शहर के आईटीआई रोड निवासी भारती रायजादा पत्नी पंकज रायजादा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत हैं। कस्बे के मंडी रोड पर रामेश्वर मास्टर के मकान में किराये पर रहती हैं।
बताया कि दो जून को पति का स्वास्थ्य खराब होने पर उपचार कराने अलीगढ़ गई थीं। मकान में ताला बंद कर पड़ोसन नसरीन की बेटी खुशबू को चाबी दे गई थीं। उपचार के दौरान पति का निधन हो गया। अंतिम संस्कार के बाद वह अलीगढ़ स्थित आवास पर ही रह रही थीं। सात जून की सुबह साढ़े छह बजे पड़ोसन नसरीन ने फोन कर सूचना दी कि मकान का गेट खुला है। लगता है, चोरी हो गई है।
इस पर वह पहुंची तो दरवाजे पर लगा ताला गायब था। आलमारी में रखे साेने-चांदी के आभूषण चोरी जा चुके थे। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।