{"_id":"63bafb39c7755f4d8f43bd50","slug":"theft-by-breaking-the-lock-of-industrialist-house-in-khair","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: उद्योगपति के घर का ताला तोड़कर चोरी, सीसीटीवी में दिखे चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: उद्योगपति के घर का ताला तोड़कर चोरी, सीसीटीवी में दिखे चोर
Sun, 08 Jan 2023 10:50 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 08 Jan 2023 10:50 PM IST
सार
खैर के मोहल्ला ओमनगर में चोरों ने उद्योगपति संजय शर्मा के घर का ताला तोड़कर करीब 50 हजार रुपये नकद, चार चूड़ी, पांच अंगूठी, दो मंगलसूत्र, कानों के झाले, दो सोने के चैन सहित लाखों के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी की तहरीर दी है।
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा सामान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खैर के मोहल्ला ओमनगर में चोरों ने एक उद्योगपति के घर का ताला तोड़कर करीब 50 हजार रुपये नकद, चार चूड़ी, पांच अंगूठी, दो मंगलसूत्र, कानों के झाले, दो सोने के चैन सहित लाखों के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। एसपी देहात व सीओ ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी की तहरीर दी है।
विज्ञापन
पीड़ित उद्योगपति संजय शर्मा ने बताया कि उनके बच्चे अलीगढ़ में रहते हैं। शनिवार की रात वह बच्चों के पास अलीगढ़ में थे। रात करीब एक बजे चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया। नीचे की मंजिल में कमरे में प्रवेश हुए अलमारी का ताला तोड़कर नकदी व आभूषण चोरी कर ले गए। रविवार की सुबह पड़ोसियों ने घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
उद्योगपति संजय शर्मा व उनके भाई पूर्व डिप्टी चेयरमैन आनंद शर्मा उर्फ मोनू भी पहुंच गए। जांच करने पर पता चला कि चोर घर से सोने के आभूषण तथा अलमारी में रखी नकदी चोरी कर के ले गए। चोर घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में दिखाई देर रहे हैं, घर के अंदर घुसे और चोरी की घटना को अंजाम दिया। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार सिंह का कहना है चोरी की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा मामले की जांच चल रही है। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द चोर पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
इधर, कस्बा में चोरी की सूचना पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष कालीचरन शर्मा भी मौके पहुंच गए। संजय शर्मा ने चोरी की सूचना उच्च अधिकारियों को दी। सूचना पर रविवार की दोपहर एसपी देहात पलाश बंसल, सीओ राकेश सिसोदिया, कोतवाल ब्रजेश कुमार सिंह ने चोरी की घटना का मौका मुआयना किया। सर्विलांस टीम और फील्ड यूनिट टीम के डॉग स्क्वायड की टीम भी जांच के लिए पहुंची। देर शाम तक पुलिस टीम जांच करती रही।