फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Theft accused commit suicide in Aligarh

चोरी के आरोपी युवक को वादी ने किया बाहर से ताला लगाकर बन्द, पुलिस के डर से लगाई फांसी

Mon, 18 Mar 2019 05:43 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सैनी Updated Mon, 18 Mar 2019 05:43 PM IST
विज्ञापन
Theft accused commit suicide in Aligarh
dead body

अलीगढ़ में चोरी के आरोपी युवक ने बन्द कमरे के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों का आरोप है कि शिकायतकर्ता ने आरोपी युवक को बाहर से कमरे पर ताला लगाकर बन्द कर दिया था। इसी बीच अपनी बदनामी के डर से उसने यह कदम उठाया है। पूरी घटना थाना छर्रा इलाके के जटपुरा गांव की है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार अलीगढ़ के थाना छर्रा इलाके के गांव जटपुरा निवासी भोला पर इलाके के रामबाबू द्वारा चोरी का आरोप लगाया गया, जिसके बाद पुलिस आरोपी युवक भोला को पकड़ने के लिए उसके घर पहुंची तो उसने अपने आप को कमरे के अंदर बंद कर लिया, पुलिस और शिकायतकर्ता समेत लोगों की भीड़ बाहर एकत्रित हो गई।  
विज्ञापन


देर रात तक सभी लोग कमरा खुलने का इंतजार करने लगे, थक हारकर पुलिस वहां से शिकायतकर्ता को छोड़कर चली आई, उसके कुछ ही देर बाद शिकायतकर्ता ने आरोपी युवक जिस कमरे के अंदर बन्द था उसके बाहर से ताला डाल दिया, जिससे कि वह भाग न सके, सुबह तड़के जब कमरे का ताला खोलकर गेट खोला गया तो अंदर से कमरा खुला हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे के अंदर जाकर देखा तो सभी के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई, क्योंकि कमरे के अंदर भोला ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी, घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

भोला के परिजनों का आरोप है कि उसने चोरी के लगे आरोप की बदनामी और पुलिस के पकड़े जाने के डर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। अगर बाहर से ताला नहीं पड़ा होता तो वह आज जिंदा होता।

क्योंकि उसने अंदर से कुंडी खोलकर निकलने का प्रयास किया होगा, बाहर से ताला पड़ा होने के चलते वह निकल न सका और उसने आत्महत्या कर ली। मृतक के शिकायत कर्ता के घर में से किसी के साथ अवैध संबंधों की भी बात भी सामने आ रही है। वहीं पुलिस ने स्वीकारते हुए कहा कि युवक ने खुद को पुलिस द्वारा पकड़े जाने के डर से खुद को फांसी लगा ली। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed