{"_id":"60e2060e8ebc3e72d925b779","slug":"theaters-will-open-but-the-film-will-not-run-city-office-news-ali267278661","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिनेमाघर तो खुलेंगे, लेकिन नहीं चलेगी फिल्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिनेमाघर तो खुलेंगे, लेकिन नहीं चलेगी फिल्म
विज्ञापन
कोरोना काल में लंबे समय से बंद रहे सिनेमाघर सोमवार से खुलने के आदेशों के बावजूद सिने प्रेमियों को निराश ही होना पड़ेगा। क्योंकि सिनेमाघर संचालकों के पास इस समय दिखाने के लिये कोई पिक्चर ही नहीं है।
सिनेमाघर एवं रेस्टोरेंट खोलने के आदेश से संचालक उत्साहित नहीं हैं। वाड्रा सिनेमा के प्रबंधक विनोद ने बताया कि भले ही सिनेमाघर खोलने के आदेश हैं। लेकिन फिलहाल मेें कोई नई फिल्म रिलीज नहीं हुई है। ऊपर से लंबे समय से बंद रहने के कारण सिनेमाघरों के मेंटेनेंस में भी करीब एक सप्ताह लगेगा।
स्टार वर्ल्ड सिनेमा के प्रबंधक राशिद ने बताया कि शनिवार एवं रविवार को लॉकडाउन रहता है। सिने प्रेमी भी अक्सर शनिवार एवं रविवार को ही आते हैं। कोई नई फिल्म भी रिलीज नहीं हुई है। फिल्म कब से चलेगी, कहा नहीं जा सकता है।