{"_id":"67e8508c812c27ad1f036e22","slug":"the-youth-who-died-in-the-dholna-accident-was-from-bahadurpur-of-atrauli-aligarh-news-c-2-hsr1006-640771-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: हादसे में मृत युवक की फोटो सोशल मीडिया पर की पोस्ट, हुई शिनाख्त, अतरौली के बहादुरपुर का निकला मृतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: हादसे में मृत युवक की फोटो सोशल मीडिया पर की पोस्ट, हुई शिनाख्त, अतरौली के बहादुरपुर का निकला मृतक
Sun, 30 Mar 2025 01:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Sun, 30 Mar 2025 01:27 AM IST
सार
पुलिस को सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला। जिसकी शिनाख्त न हो सकी। पुलिस ने उसकी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। उस फोटो को देखकर परिजन थाने पहुंच गए।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ढोलना क्षेत्र के गांव नगला पट्टी में सड़क हादसे में मृत युवक की शिनाख्त पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिये की है। वह अलीगढ़ के अतरौली कोतवाली के गांव बहादुरपुर का निवासी था।
विज्ञापन
नगला पट्टी में 27 मार्च की सुबह सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला था। पुलिस को लोगों ने बताया कि किसी वाहन की टक्कर से माैत हुई है। शिनाख्त न होने पर मृतक का फोटो पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल किया। यह फोटो परिवार वालों ने देखा तो थाने पहुंचे।
विज्ञापन
सुनील कुमार सहित अन्य ने मृतक के जूते व अन्य सामान से उसकी शिनाख्त अपने भाई अनिल कुमार (26) पुत्र कश्मीरी सिंह के रूप में की। सुनील ने बताया कि उनका भाई अनिल मजदूरी करने कासगंज के दुर्गा काॅलोनी गया था। ढोलना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि शिनाख्त के साथ ही पोस्टमार्टम के बाद परिवार वाले शव ले गए हैं।
विज्ञापन
