फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The young man shot in Pisawa

पिसावा में युवक की गोली मार कर हत्या

Tue, 19 Apr 2016 02:00 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
अलीगढ़/ब्यूरो Updated Tue, 19 Apr 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
The young man shot in Pisawa
हत्‍या - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
पिसावा के गांव वसेरा में सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे 25 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र देवराज सिंह की गांव के ही रूपकिशोर उर्फ लाला पुत्र विजयवीर ने गोली मारकर हत्या कर दी। दो पक्षों में चल रहे विवाद के बीच पहुंचने के दौरान मनोज को गोली मारी गई और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव निवासी कुंवरपाल और ओमपाल के बच्चों में सोमवार शाम को विवाद हो गया। बात बढ़ी तो दोनों पक्षों से बड़े लोग भी आमने सामने आ गए। इस बीच दोनों पक्षों में पथराव भी हुआ। एक पत्थर पास में रहने वाले मनोज के घर में जाकर गिर गया। इस पर मनोज अपने भाइयों के साथ वहां पहुंच गया जहां विवाद हो रह था। वह ओमपाल की तरफदारी करने लगा चूंकि ओमपाल मनोज का रिश्तेदार भी है। इसी बीच कुंवरपाल के पक्ष से रूपकिशोर उर्फ लाला आ गया।
विज्ञापन

बताया जाता है रूपकिशोर ने मनोज से शांत करने की बात कहते हुए हवाई फायर किया। इस पर भी मनोज जब शांत नहीं हुआ तो लाला ने मनोज की तरफ गोली चला दी। गोली मनोज के सीने में लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। थानाध्यक्ष के अनुसार पीड़ित पक्ष ने भी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed