{"_id":"67df19ac367c54bc7c08e3c4","slug":"the-young-man-jumped-into-the-canal-left-his-friend-and-ran-awaymisled-his-family-members-too-aligarh-news-c-113-1-sali1011-101595-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: युवक नहर में कूदा, साथी छोड़कर भाग आया...परिजनों को भी किया गुमराह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: युवक नहर में कूदा, साथी छोड़कर भाग आया...परिजनों को भी किया गुमराह
Sun, 23 Mar 2025 01:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Sun, 23 Mar 2025 01:42 AM IST
सार
परिजनों ने बताया कि 20 मार्च को दिन में करीब तीन बजे सुरेंद्र अपने साथ विजय को ले गया था। इसके बाद दोनों रात भर नहीं लौटे। अगली सुबह सुरेंद्र गांव में लौट आया। उन्होंने विजय के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह उसे कासगंज जिले के थाना सोरों के गांव खड़िया नवेनी में हजारा नहर पर उसे छोड़कर आ गया था।
विज्ञापन
थाने पर हंगामा करते परिजन
- फोटो : संवाद
विस्तार
लापता चल रहे गांव जरैठ निवासी विजय सिंह (20) के नहर में कूदने की बात सामने आ रही है। घटना के बाद उसके साथ मौजूद युवक गांव में भाग आया और उसके परिजनों को गुमराह करता रहा। परिजनों ने उस पर विजय सिंह की हत्या करने का आरोप लगाया और 22 मार्च को दोपहर बाद करीब तीन बजे थाने के सामने जाम लगाने की कोशिश की।
विज्ञापन
पुलिस गोतोखोरों की मदद से कासगंज में हजारा नहर में उसकी तलाश कर रही है। विजय सिंह गांव जरैठ निवासी शिवनारायन के पुत्र थे और 20 मार्च से लापता है। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र के कमेटी के 50 हजार रुपये विजय सिंह के पास थे और वह उनका तकादा कर रहा था, विजय रुपये नहीं लौटा रहा था। इसी विवाद में परिजन हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि 20 मार्च को दिन में करीब तीन बजे सुरेंद्र अपने साथ विजय को ले गया था। इसके बाद दोनों रात भर नहीं लौटे। अगली सुबह सुरेंद्र गांव में लौट आया। उन्होंने विजय के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह उसे कासगंज जिले के थाना सोरों के गांव खड़िया नवेनी में हजारा नहर पर उसे छोड़कर आ गया था। विजय के भाई संतोष ने इस संबंध में थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
परिजनों ने संदेह होने पर 22 मार्च सुबह गांव में पंचायत बुलाई। इसमें सुरेंद्र को भी बुलाया गया। सुरेंद्र ने पंचायत के दबाव में बताया कि वह दोनों घटना वाले दिन गांव से थाना दादों के गांव जिरौली पहुंचे थे। वहां पर दोनों ने शराब पी, इसके बाद सोरों के गांव खड़िया नवेनी में हजारा नहर पर पहुंचे। वहां अचानक विजय ने बाइक खड़ी की और हजारा नहर में कूद गया। वह वहीं पर बाइक छोड़कर पैदल घर आ गया। पुलिस ने सुरेंद्र को हिरासत में ले लिया है।