फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The worker climbed the pole after taking a shutdown, fell down due to electric shock.

Aligarh News: शटडाउन लेकर चढ़ा था खंभे पर, करंट के झटके से नीचे गिरा कर्मी

Sun, 12 Apr 2026 02:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Sun, 12 Apr 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
The worker climbed the pole after taking a shutdown, fell down due to electric shock.
पोल से गिरकर बिजली कर्मचारी घायल - फोटो : samvad
चैंडौला सुजानपुर बिजली घर से शटडाउन लेकर खंभे पर चढ़े विद्युत कर्मी को करंट का तेज झटका लगा। इससे वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। तत्काल ही लोग उन्हें हरदुआगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां से दिल्ली रेफर कर दिया गया। हालांकि परिजन ने उन्हें नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

परिजन के अनुसार गांव कलाई निवासी संग्राम सिंह नरौरा फीडर से जुड़े गांव अहमदपुरा में नलकूप की लाइन सही करने गए थे। इससे पहले उन्होंने बिजली घर पर मौजूद एसएसओ से शटडाउन लिया था। इसके बाद वह मौके पर पहुंचकर लाइन सही करने के लिए खंभे पर चढ़े, तभी उन्हें करंट का तेज झटका लगा। इससे वह झुलस गए और झटका लगने से खंभे से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

वहां पर मौजूद लोगों में यह देखकर अफरा-तफरी मच गई। तत्काल विभागीय कर्मी और ग्रामीण उन्हें हरदुआगंज सीएचसी ले गए। खबर पाकर परिजन पहुंच गए।

- नलकूप की लाइन सही करने गए कर्मचारी ने शटडाउन लिया था। किस कारण कर्मचारी को काम करते समय करंट लगा, इसकी विभागीय जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने वाले कर्मचारी पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।-मनोज कुमार, एसडीओ, विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed