फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The women of Atrauli, Charra and Khair were ahead in the voting

UP Election 2022 : मतदान में अतरौली, छर्रा व खैर की महिलाएं रहीं आगे

Sun, 13 Feb 2022 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
The women of Atrauli, Charra and Khair were ahead in the voting
आशीष श्रीवास्तव
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव 2022 से पहले भारत निर्वाचन आयोग ने मतदान में महिलाओं की कम भागीदारी को लेकर चिंता जताई थी और जिला प्रशासन को निर्देश दिए थे कि वह स्वीप मतदाता जागरूकता अभियान के तहत महिला मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित करें। इसका असर वीवीआईपी सीट अतरौली, खैर व छर्रा में देखने को मिला। यहां की महिला मतदाता मतदान में पुरुषों से आगे रहीं, जबकि शहर, कोल, बरौली और इगलास सीट की महिलाएं पीछे रह गईं। हालांकि, जिले में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं के मतदान में सिर्फ 0.81 फीसदी का ही अंतर है।
विधानसभा चुनाव 2022 के मतदान पर नजर डालें तो जिले का मतदान प्रतिशत 62.17 रहा। इसमें से पुरुष मतदाताओं ने कुल 62.55 प्रतिशत मतदान किया, जबकि महिलाओं का मतदान प्रतिशत 61.74 रहा। जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों में वीवीआईपी सीट अतरौली क्षेत्र में महिला मतदाता पुरुषों के मुकाबले बहुत आगे रहीं। यहां पुरुषों का वोटिंग प्रतिशत जहां 58.67 फीसदी रहा तो 61.43 फीसदी महिलाओं ने अपने मत का प्रयोग किया। यहां महिलाओं का मतदान प्रतिशत पुरुषों से 2.76 फीसदी अधिक रहा। खैर विधानसभा क्षेत्र में पुरुष मतदाताओं ने 61.84 फीसदी वोटिंग की तो महिला मतदाताओं का वोटिंग प्रतिशत 61.95 रहा। छर्रा विधानसभा क्षेत्र में पुरुषों का मतदान प्रतिशत 62.31 रहा तो 62.91 फीसदी मतदान कर महिलाएं उनसे आगे रहीं। बरौली क्षेत्र में पुरुषों का मतदान प्रतिशत 64.32 रहा तो महिलाओं ने 63.80 प्रतिशत मतदान किया। कोल विधानसभा क्षेत्र में 62.92 प्रतिशत पुरुषों ने मतदान किया तो 60.80 प्रतिशत महिलाओं ने वोट डाले। इसके अलावा, इगलास क्षेत्र में पुरुष मतदाताओं ने 61.79 प्रतिशत मतदान किया और महिला मतदाताओं ने 60.49 प्रतिशत वोट डाले।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में महिलाओं ने कम दिखाई मतदान में रुचि
अलीगढ़। शिक्षा से लेकर जागरूकता के मामले में शहरी क्षेत्र की महिलाओं को ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं से भले ही आगे माना जाता हो, लेकिन लोकतंत्र के महापर्व में ग्रामीण क्षेत्र महिलाएं उनसे आगे रहीं। शहर विधानसभा क्षेत्र के मतदान के आंकड़े इसे स्पष्ट करने के लिए काफी हैं। शहरी क्षेत्र में जहां 66.21 पुरुषों ने मतदान में हिस्सा लिया तो वहीं महिलाओं की भागीदारी मात्र 60.90 फीसदी रही। पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने 5.31 फीसदी कम मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed