फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The woman went with her nephew, her husband is wandering

Aligarh News: भतीजे संग गई महिला, भटक रहा पति

Sun, 22 Jun 2025 01:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
The woman went with her nephew, her husband is wandering
जेठ के बेटे संग दूसरी बार फरार हुई महिला का पति भटक रहा है। उसकी शिकायत पर हरदुआगंज थाने की बुढ़ासी चौकी के प्रभारी ने घटनास्थल महुआखेड़ा थाना क्षेत्र का बताते हुए कार्रवाई से पल्ला झाड़ लिया है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि शिकायतकर्ता जयराम शराब पीने का आदी है, जिससे गृहक्लेश होती थी। वहीं जयराम ने बताया कि करीब एक साल से पत्नी का रवैया खराब था, लेकिन बदनामी के डर से वह चुप रहा। काफी समय से पत्नी उसके भतीजे के संपर्क में थी, जो रोहतक में काम करता है। बड़े भाई और भाभी की मौत हो चुकी है, दो भाई और दो बहनों में केवल आरोपी युवक ही अविवाहित है, जिसने अपनी चाची से रिश्ता कायम कर रखा है। ससुराल वालों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए बताया इस अवैध रिश्ते की भनक महिला के मायके वालों को भी थी, इसलिए घटना से दो दिन पहले ही उनका साला पत्नी को बुलाकर अपनी बड़ी बहन के घर धनीपुर क्षेत्र के मोहननगर ले गया था। वहीं से उसकी पत्नी भतीजे संग चली गई। उसके साथ 8 वर्ष का बेटा और 6 वर्ष की बेटी भी है।
विज्ञापन

पति का कहना है कि पत्नी कहीं भी रहे, लेकिन उसके बच्चे उसे दे दिए जाएं। इसके लिए वह करीब एक महीने से थाने के चक्कर काट रहा है, लेकिन अभी तक यही नहीं बताया गया कि कार्रवाई कहां से होगी। हरदुआगंज थानाध्यक्ष धीरज कुमार का कहना है कि इस प्रकरण में पीड़ित की मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed