{"_id":"67dc6ed67c32f87c840407e1","slug":"the-woman-accused-the-local-accountant-and-the-contractor-of-rape-aligarh-news-c-111-1-sali1004-100763-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: महिला ने लगाया हल्का लेखपाल और ठेकेदार पर दुष्कर्म का आरोप, रिपोर्ट दर्ज, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: महिला ने लगाया हल्का लेखपाल और ठेकेदार पर दुष्कर्म का आरोप, रिपोर्ट दर्ज, जांच शुरू
Fri, 21 Mar 2025 01:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 01:09 AM IST
सार
महिला का आरोप है हल्का लेखपाल व गांव के एक ठेकेदार ने मुकदमे को खत्म कराने का झांसा देकर बीते छह माह से उसके साथ दुष्कर्म किया है। लेखपाल ने कई बार अपने खैर स्थित आवास पर बुलाकर भी दुष्कर्म किया है।
विज्ञापन
चंडौस थाना
- फोटो : संवाद
विस्तार
कोतवाली चंडौस क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने गांव के हल्का लेखपाल और ठेकेदार पर छह माह से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत एसएसपी से की है, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़ित महिला का कहना है कि उसके पति का वर्ष 2016 में निधन हो गया था। उसके दो छोटे बच्चे हैं। किसी ने उसके खिलाफ ग्राम समाज की जमीन पर मकान बनवाने की शिकायत कर दी थी, इस पर तहसील में मुकदमा चल रहा है। जिसकी पैरवी वह खुद कर रही है। महिला का आरोप है हल्का लेखपाल व गांव के एक ठेकेदार ने इस मुकदमे को खत्म कराने का झांसा देकर बीते छह माह से उसके साथ दुष्कर्म किया है। विरोध करने पर आरोपी गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी भी दे चुके हैं।
विज्ञापन
आरोप है कि लेखपाल ने कई बार अपने खैर स्थित आवास पर बुलाकर भी दुष्कर्म किया है। महिला ने 3 मार्च को एसएसपी से लेखपाल व गांव निवासी ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायती पत्र दिया है। इसकी जांच सीओ गभाना संजीव तोमर कर रहे हैं। सीओ ने बताया कि मामले में जांच जारी है। एसडीएम गभाना विनीत मिश्रा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन