फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The wheel of development is stuck in the mud of Gopal Nagar.

Aligarh News: गोपाल नगर के कीचड़ में फंसा विकास का पहिया

Thu, 16 Jul 2026 02:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Thu, 16 Jul 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
The wheel of development is stuck in the mud of Gopal Nagar.
वार्ड संख्या तीन गोपाल नगर के कीचड़ में नगर पालिका के विकास का पहिया फंसा है। 15 साल पहले बसी कॉलोनी में पक्की सड़क, नाली और समुचित जल निकासी की व्यवस्था नगर पालिका आज तक नहीं करा सकी है। मजबूर लोगों ने दरवाजों के बाहर गड्ढे बनवा रखे हैं, जिनमें गंदा पानी भरता है। ओवरफ्लो होने से पहले बाल्टियों में भरकर इसे दूर ले जाकर बहा रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों के अनुसार कॉलोनी की चार गलियां कच्ची हैं। बारिश के दिनों में इनमें जलभराव और कीचड़ रहता है। आसपास कृषि क्षेत्र है, जिससे आए दिन विषैले जीव-जंतु घरों में घुस रहे हैं। नहीं है। नगर पालिका ने कई बार सर्वे तो कराया, लेकिन आज तक न सड़क बनी, न नालियां।
विज्ञापन

--
टेलीफोन एक्सचेंज मार्ग पर अतिक्रमण
वार्ड संख्या तीन में ही शामिल मोहल्ला सिकरवार में टेलीफोन एक्सचेंज के पास मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग है। इससे रोजाना जाम लगता है। सड़क किनारे अस्थायी स्टॉल, खड़े वाहन और लगे बड़े होर्डिंग से सड़क संकरी हो गई है। इसी रास्ते से होकर रोज बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं निकलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

-घरों के पास झाड़ियां और खेत हैं। बारिश के दिनों में विषैले कीड़े, सांपों के घर में घुसने से खतरा बना रहता है। इनके डर से बच्चों का बाहर खेलना भी मुश्किल हो गया है। - सविता चौहान
-करीब 15 साल पहले घर बनवाया था, तब से आज तक जनप्रतिनिधि के जरिए केवल आश्वासन ही मिलता आया है। आज तक सड़क-नाली का निर्माण नहीं कराया गया। - नीरज जादौन
-जल निकासी की व्यवस्था नहीं है। घर के सामने गड्ढा खोद लिया है, जिसमें घर का गंदा पानी एकत्र होता है। इससे बीमारियां फैलने की आशंका बनी रहती है। - चौधरी प्रेमपाल सिंह

-गोपाल नगर में सड़क, नाली और जल निकासी की समस्या के समाधान के लिए कई बार नगर पालिका में प्रस्ताव दिए। सर्वे भी कराया जा चुका है। - जितेंद्र गौतम, सभासद, वार्ड तीन
-----
वार्ड संख्या तीन एक नजर में
आबादी करीब : 5500
मतदाता : 3280
गोपाल नगर में घर : 25
मतदाता लगभग : 100
अर्ध सरकारी स्कूल : एक
निजी स्कूल : तीन
निजी चिकित्सालय : चार
सरकारी चिकित्सालय : शून्य
----
प्रमुख मांगें
-गोपाल नगर की चार गलियों में करीब 400 मीटर सड़क निर्माण।
-गलियों में दोनों तरफ नालियों का निर्माण, जलनिकासी का प्रबंध।
-टेलीफोन एक्सचेंज वाली गली से अस्थायी अतिक्रमण हटवाया जाए।
--
नोट : कल (शुक्रवार) के अंक में नगर पालिका खैर के वार्ड संख्या एक की समस्या प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed