{"_id":"6ac011c31b7caaa3c60426f3","slug":"the-wedding-took-place-aligarh-news-c-2-1-ali1010-1081024-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: शादी हुई... फिर नकदी-जेवर लेकर लापता हुई दुल्हन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: शादी हुई... फिर नकदी-जेवर लेकर लापता हुई दुल्हन
Sat, 03 Oct 2026 01:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
अतरौली क्षेत्र में शादी के बाद दुल्हन के नकदी और जेवर लेकर गायब होने का मामला सामने आया है। बिहार के औरंगाबाद निवासी शंभू नाथ सिंह ने पत्नी पर ठगी करने वाले गिरोह से जुड़े होने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है।
अतरौली कोतवाली शिकायत करने पहुंचे शंभू नाथ ने बताया है कि शादी के बाद पत्नी नकदी और आभूषण लेकर लापता हो गई। आरोप है कि महिला पहले पालीमुकीमपुर निवासी पप्पू से भी शादी कर चुकी है और वहां से भी जेवर-नकदी लेकर चली गई। इसके बाद बिहार निवासी एक महिला के संपर्क में आकर उससे शादी की। अब वर्तमान में वह आगरा के कागारौल क्षेत्र के एक युवक के साथ रह रही है। शंभू नाथ ने अतरौली कोतवाली में शिकायत देकर महिला का फोटो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित किया है। एसपी देहात मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि कोतवाली पुलिस को जांच के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस महिला और उससे जुड़े लोगों के पुराने रिकॉर्ड व आरोपों की पड़ताल कर रही है।
कई राज्यों में ठगी का आरोप
शंभू नाथ का आरोप है कि गिरोह में कई लोग शामिल हैं और बिहार की एक महिला ने उनकी शादी कराई थी। गिरोह पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और बिहार समेत अन्य राज्यों में लोगों को निशाना बनाता है। पुलिस ने लोगों से शादी तय करने से पहले वर-वधू और परिवार की पूरी जानकारी जुटाने की अपील की है।