{"_id":"589f74634f1c1b6b2e378a08","slug":"the-voters-of-10-years-broke-records-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ के वोटरों ने तोड़ा 10 साल का रिकाॅर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ के वोटरों ने तोड़ा 10 साल का रिकाॅर्ड
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Sun, 12 Feb 2017 02:00 AM IST
विज्ञापन
The voters of 10 years broke records in Aligarh
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने जिले में शनिवार को हुए मतदान में मतदाताओं ने पिछले दस साल के अपने ही रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बीते तीन बार के मतदान प्रतिशत पर गौर करें तो इस बार भी मतदाताओं ने गजब का उत्साह दिखाया है। सबसे खास बात यह रही कि इस बार युवाओं के साथ-साथ ग्रामीण इलाके में महिलाओं में मतदान के प्रति गजब का उत्साह था। बढ़े मतदान प्रतिशत से प्रत्याशी भी उत्साहि दिख रहे हैं।
अलग-अलग विधानसभाओं की बात करें तो दस साल में यानि वर्ष 2007 से लेकर अब 2017 तक लगातार मत प्रतिशत 51 से बढ़कर 61 फीसदी पहुंचा है। इसी तरह 2007 में बरौली में 52 फीसदी से बढ़कर इस बार 67 प्रतिशत हुआ है। अतरौली में 2007 में 43 से बढ़कर इस बार 64 फीसदी हुआ है। छर्रा में 51 फीसदी से बढ़कर 64, कोल में 41 फीसदी से बढ़कर 65.50, शहर में 40 से बढ़कर 64.50 और इगलास विधानसभा में 2007 में 55 फीसदी मतदान से बढ़कर इस बार 65.60 फीसदी मतदान हुआ है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार जहां भी मुकाबला कांटे का होता है वहां वोट प्रतिशत बढ़ जाता है।