फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The voice of empowering women wielding a huge rally

विशाल रैली से बुलंद हुई नारी सशक्तीकरण की आवाज

Wed, 09 Jan 2019 02:21 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Wed, 09 Jan 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
The voice of empowering women wielding a huge rally
अमर उजाला अपराजिता की विशाल रैली में उपस्थित छात्र-छात्राएं व शिक्षक-शिक्षिकाएं। - फोटो : Amar Ujala
 माध्यमिक, बेसिक शिक्षा विभाग व अमर उजाला अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स के संयुक्त तत्वावधान में अपराजिता की विशाल रैली नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज से निकली। इस रैली के जरिये नारी सशक्तीकरण की आवाज बुलंद हुई। रैली में हजारों की तादाद में स्कूली बच्चे, सामाजिक, खेल संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन


मंगलवार को नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में अमर उजाला अपराजिता रैली को एडीआईओएस दीप्ति वार्ष्णेय सहित महिला शिक्षकों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विद्यार्थियों के हाथों में ‘अमर उजाला अपराजिता नो साइलेंस व नो वाइलेंस’ की तख्तियां थीं। रैली में मुख्य अतिथि के रूप में संयुक्त निदेशक (शिक्षा) जितेंद्र कुमार मलिक, विशिष्ट डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा, कार्यक्रम संयोजक नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शीलेंद्र कुमार शामिल हुए। कॉलेज से निकली रैली कलेक्ट्रेट, तस्वीर महल होते हुए, ट्रैफिक पुलिस कार्यालय, नगर निगम, डीएम आवास, कठपुला से होते हुए कॉलेज में संपन्न हो गई। 
विज्ञापन




कॉलेज मैदान में जुटे विद्यार्थियों को अमर उजाला अपराजिता के अभियान के बारे में जानकारी दी गई। एडीओएस दीप्त वार्ष्णेय ने कहा कि अक्सर यह कहावत कही जाती है कि ‘एक सफल पुरुष के पीछे एक महिला का हाथ होता है’। मगर अब यह कहावत ‘एक सफल महिला के पीछे एक पुरुष का हाथ होता है’ के रूप में बदल चुकी है। उन्होंने अमर उजाला के इस आयोजन की प्रशंसा की। नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शीलेंद्र कुमार ने कहा कि नर पर भारी नारी हैं। महिलाओं के प्रति सोच बदलनी होगी। इन्हें बराबरी का हक देना चाहिए। संचालन आरजे कल्पना सिंह ने किया। रैली के दौरान यातायात व्यवस्था सुदृढ़ कराने के लिए पुलिस कर्मियों की सराहनीय भूमिका रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन



शपथ पत्र भरकर दोहराई प्रतिबद्धता
नारी गरिमा को अक्षुण्ण रखने और उनके चेहरे पर आत्म विश्वासी मुस्कान के लिए हर संभव प्रयास करते हुए सतत सक्रिय रहने की मेरी वचनबद्धता है’ का अमर उजाला अपराजिता शपथ पत्र भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश, संयुक्त निदेशक (शिक्षा) जितेंद्र कुमार मलिक, विशिष्ट डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा, कार्यक्रम संयोजक नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शीलेंद्र कुमार, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष निखिल माहेश्वरी, जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष मुकेश सिंह लोधी, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संदीप चाणक्य, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, गौरव चौहान, प्रेमेंद्र पाल सिंह, अमित चौधरी, प्रतीक चौहान सहित हजारों लोगों ने भरा।
इन्होंने विचार किए व्यक्त 
डीपीओ स्मिता सिंह, डॉ. आंचल पटेल (खैर), जीजीआईसी की प्रधानाचार्य नीलम शर्मा (छर्रा) एसएमबी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य केके शर्मा, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव शमशाद निसार आजमी, एनएसपी कैप्टन अरुण कुमार सिंह। 

ये रहे मौजूद 
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रशांत शर्मा, उपाध्यक्ष विमल कुमार चौहान, ब्लॉक लोधा अध्यक्ष महेश चंद्र राजपूत, उपाध्यक्ष शशि रानी, रश्मि चौधरी, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार शर्मा, मंत्री राजेंद्र सिंह अत्री, संयुक्त मंत्री मुकेश कुमार सिंह, राधेश्याम शर्मा, रेशमपाल सिंह, राम प्रकाश शर्मा, कौशलेंद्र सिंह, अजित सिंह, डॉ. हरेंद्र सिंह, उड़ान सोसाइटी के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा, नैंसी, नदीम, अलीगढ़ बॉडी बिल्ंिडग एंड फिटनेस एसोसिएशन के अध्यक्ष यासीन शम्स, एम्योचर टग ऑफ वार संघ के सचिव तस्लीम मुख्तार, जय फाउंडेशन के अध्यक्ष अजय ओझा, सचिव सचिन भारद्वाज, मीडिया प्रभारी अरुण तिवारी, पंकज धीरज, काजल धीरज, प्रहलाद अग्रवाल, कपिल अग्रवाल आदि।

इन संस्थाओं की भागीदारी
रतन प्रेम डीएवी कन्या इंटर कॉलेज, हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स, टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज, एसएमबी इंटर कॉलेज, डीएस इंटर कॉलेज, चिरंजीलाल कन्या इंटर कॉलेज से बैंड, उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जिला एथलेटिक्स संघ, एमके अलीगेरियन क्रिकेट एकेडमी, अलीगढ़ बॉडी बिल्ंिडग एंड फिटनेस एसोसिएशन, एम्योचर टग ऑफ वार, उड़ान सोसाइटी, रोटरी क्लब अलीगढ़ पैंथर, प्लेटिनम क्लब, इनरव्हील क्लब मैत्री, जय फाउंडेशन, भारत विकास परिषद मयूरी शाखा, वेटरंस इंडिया आदि।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed