{"_id":"680e96b44aa4c82f2b07d3ab","slug":"the-vicious-kuldeep-who-cheated-rs-75-lakh-was-arrested-along-with-his-partner-aligarh-news-c-116-1-sali1010-102876-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: 75 लाख की ठगी करने वाला आरोपी साथी सहित गिरफ्तार, ऐसे ठगते थे लोगों को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: 75 लाख की ठगी करने वाला आरोपी साथी सहित गिरफ्तार, ऐसे ठगते थे लोगों को
Mon, 28 Apr 2025 02:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 02:12 AM IST
सार
टप्पल के मोहल्ला पल्लेदार निवासी राजबाला पत्नी रुपेश तथा कुसुमा पत्नी अतर सिंह को गोंडा क्षेत्र के गांव मांती बसई में जमीन दिलाने के नाम पर 75 लाख रुपये की ठगी की गई थी।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी
- फोटो : पुलिस
विस्तार
पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के जरिये नौकरी और जमीन दिलाने का झांसा देने वाले शातिर आरोपी कुलदीप को साथी सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 16 लाख रुपये, जेसीबी मशीन और एक तमंचा बरामद किया है। इन्होंने फर्जी कागज तैयार करके लोगों के माध्यम से जमीन का बैनामा करने का प्रयास करते हुए 75 लाख की ठगी की थी।
विज्ञापन
टप्पल के मोहल्ला पल्लेदार निवासी राजबाला पत्नी रुपेश तथा कुसुमा पत्नी अतर सिंह को गोंडा क्षेत्र के गांव मांती बसई में जमीन दिलाने के नाम पर 75 लाख रुपये की ठगी की गई थी। गिरोह ने मांती बसई निवासी जमीन स्वामी संदीप सिंह, नलिन सिंह व रीना के फर्जी दस्तावेज तैयार कर विश्वास में लेकर रकम हड़पी थी। आनंद के साथ मिलकर असली जमीन स्वामी के स्थान पर राहुल कुमार, संजीव व सुनेश देवी को फर्जी कागज तैयार करके षड्यंत्र के तहत प्रस्तुत किया था। क्रेताओं द्वारा 75 लाख नगद व 41 लाख के चेक दिए गए थे। रजिस्ट्री से पहले षड्यंत्र का पर्दाफाश होने पर आरोपी रकम लेकर भाग गए। इस घटना के संबंध में पांच नामजद व अन्य के खिलाफ पीड़ितों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
सीओ महेश कुमार ने बताया कि घटना का मास्टरमाइंड थाना खैर के गांव हरनारायण गढ़ी निवासी कुलदीप कुमार तोमर है, उसे एक साथी थाना गोंडा के गांव बौल्ला मजूपुर निवासी अजय कुमार के साथ नहर की पटरी से गिरफ्तार किया है। दोनों से 16 लाख रुपये, जेसीबी मशीन व तमंचा बरामद किया है। बरामद नकदी और जेसीबी मशीन ठगी से अर्जित की गई संपत्ति है। वहीं एक काला कोट, टीटीई का बिल्ला जिसमें कुलदीप कुमार सीटीई व दूसरे प्लास्टिक के बिल्ले पर कुलदीप कुमार टीटीई खरगपुर रेलवे लिखा है, एक टाई, भाकियू का परिचय पत्र, पांच स्टांप मोहर रेलवे से संबंधित, पांच इंडियन रेलवे के परिचय पत्र, परिचालन बुक, इंक पैड भी बरामद हुए हैं। कुलदीप बहरूपिया टाइप शातिर दिमाग का व्यक्ति है। अलग-अलग तरीकों से लोगों को जमीन दिलाने, नौकरी लगाने तथा फर्जी दस्तावेज तैयार कर ठगी करता है।
विज्ञापन
गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिससे आगे कोई और व्यक्ति इनके जाल में न फंसे। विवेचना के दौरान ठगी के प्रकरण में 12 नाम प्रकाश में आए हैं। इस गिरोह के थाना गोंडा क्षेत्र के गांव दहौडा निवासी आनंद, खैर के गांव रंजीत गढ़ी निवासी राहुल कुमार, मथुरा के थाना नौहझील के गांव हमजापुर मानगढ़ी निवासी सुनेश देवी व ज्ञानेंद्र सिंह, खैर के गांव हरनारायण गढ़ी निवासी होशियार सिंह व कमलेश देवी को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है जिनसे ठगी के पांच लाख रुपये भी बरामद हुए थे।