फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The Vice Chancellor reversed the order of the Managing Committee, Dr. Rajkumar became the principal

प्रबंध समिति के आदेश को कुलपति ने पलटा, डॉ. राजकुमार बने प्राचार्य

Wed, 12 Oct 2022 12:55 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 12:55 AM IST
विज्ञापन
The Vice Chancellor reversed the order of the Managing Committee, Dr. Rajkumar became the principal
डीएस कॉलेज में प्राचार्य पद को लेकर इन दिनों घमासान मचा हुआ है। पहले प्रबंध समिति ने कई आरोपों के चलते प्राचार्य डॉ. राजकुमार वर्मा को निलंबित कर दिया। अब राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. चंद्रशेखर ने समिति के आदेश को पलटकर फिर उन्हें प्राचार्य बना दिया है।
विज्ञापन

कुलपति के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट की शरण जाने का फैसला प्रबंध समिति के सचिव राजीव अग्रवाल ने लिया है। मंगलवार को प्राचार्य कक्ष में बैठकर प्राचार्य डॉ. वर्मा ने कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. मुकेश भारद्वाज के आदेशों को रद्द कर दिया।
विज्ञापन

प्राचार्य की कुर्सी पर काबिज और बचाने को लेकर दिनभर खेल चलता रहा। प्रबंध समिति से निलंबित प्राचार्य डॉ. वर्मा के पक्ष में कुलपति ने आदेश दे दिया। वह शाम को प्राचार्य कक्ष आ गए। विवि के कुलसचिव महेश कुमार ने बताया कि प्रबंध समिति ने निलंबन का अनुमोदन कुलपति से नहीं लिया था। इसलिए प्रबंध समिति के निलंबन आदेश को निरस्त कर दिया गया। प्रबंध समिति के सचिव राजीव अग्रवाल ने बताया कि समिति के आदेशों को निरस्त करने का अधिकार कुलपति को नहीं है। वह अपने अधिकारों का दुरुपयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दिनों एक मामले में कुलपति ने आदेश दिया था, जिसके खिलाफ हाईकोर्ट गए थे और प्रबंध समिति के पक्ष में फैसला आया था। उन्होंने कहा कि बुधवार को प्रबंध समिति की बैठक बुलाई गई है, जिसमें ठोस निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस तिथि में शाम को निलंबन कार्रवाई की गई, उसी तिथि में कुलपति ने प्रबंध समिति के आदेश को निरस्त कर दिया।
यह कैसे संभव है। मतलब साफ है कि कुलपति की तरफ से भाई-भतीजावाद निभाया जा रहा है। देर शाम राजीव अग्रवाल भी कॉलेज में बने दफ्तर पहुंच गए। सोमवार को प्रबंध समिति ने डॉ. राजकुमार वर्मा को प्राचार्य के पद का दुरुपयोग, असंतोषजनक कार्यशैली, जानबूझकर कर्तव्यों का निर्वहन न करना, बिना प्रवेश के विद्यार्थियों को विवि की परीक्षा में भाग लेने की अनुमति देना, कुप्रबंधन, फीस में घपला करने के आरोप में निलंबित कर दिया था।

उनकी जगह वनस्पति विज्ञान विभाग के शिक्षक डॉ. मुकेश भारद्वाज को प्राचार्य पद की जिम्मेदारी सौंप दी थी। डॉ. वर्मा के प्राचार्य कक्ष में प्राचार्य की कुर्सी पर बैठने के मामले में डॉ. मुकेश भारद्वाज ने बताया कि उन्होेंने अपना चार्ज न किसी को सौंपा है और नहीं प्रबंध समिति ने सौंपने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed