{"_id":"6a0f7352da64c86d580f35b1","slug":"the-transformer-has-been-lying-on-the-ground-for-three-months-aligarh-news-c-111-1-sali1004-101848-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: तीन महीने से जमीन पर रखा है ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: तीन महीने से जमीन पर रखा है ट्रांसफार्मर
विज्ञापन
चंडौस के ऊमरी व जामनका में तीन माह भूमि पर रखा ट्रांसफॉर्मर।
- फोटो : samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव जामनका व ऊमरी में बांकनेर स्थित बिजलीघर से बिजली की सप्लाई की जा रही है। दोनों गांवों के बीच पड़ने वाले जंगल में जमीन पर रखा 63 केवी का ट्रांसफार्मर ग्रामीणों के लिए खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर को लोहे के मजबूत खंभों पर रखने की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार, पिछले तीन माह पूर्व लोहे के जोड़े पर रखा 63 केवी का ट्रांसफार्मर जल गया था। किसानों की शिकायत पर विभाग ने ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए पहले ट्रांसफार्मर के ऊपर ही दूसरा 63 केवी का ट्रांसफार्मर रख दिया। दो ट्रांसफार्मरों के वजन के कारण पोल मुड़ने लगे। कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर को नीचे उतारकर वहीं जमीन पर रख दिया और कनेक्शन कर दिए। इसके आसपास कोई जाल नहीं लगाया गया है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस ट्रांसफार्मर से जामनका व ऊमरी के निजी नलकूप चल रहे हैं।
- यह मामला मेरी जानकारी में नहीं है। अगर ट्रांसफार्मर जमीन पर रखा हुआ है तो बहुत बड़ी लापरवाही है। शुक्रवार को ट्रांसफार्मर को ऊपर पोल पर रखवाया जाएगा। - निहाल सिंह, जेई बांकनेर