फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The trader who refused to pay Chauth was beaten and injured

Hathras News: चौथ न देने पर व्यापारी को पीटा, धमकी देकर आरोपी हुए फरार, पुलिस ने शुरू की जांच

Sat, 19 Apr 2025 01:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sat, 19 Apr 2025 01:27 AM IST
सार

आरोपियों ने देवेंद्र तिवारी को बागला कॉलेज के पास घेर लिया और उनको पीट दिया। पिटाई से वह घायल हो गए। आरोपी उन्हें धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल का जिला अस्पताल में उपचार कराया।

विज्ञापन
The trader who refused to pay Chauth was beaten and injured
पुलिस ने शुरू की जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के बागला कॉलेज के निकट चौथ न देने पर व्यापारी को कुछ लोगों ने पीट दिया। पुलिस ने घायल व्यापारी का बागला जिला अस्पताल में उपचार कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कोतवाली सदर क्षेत्र के गली हलवाई खाना निवासी देवेंद्र तिवारी पुत्र महेशचंद्र तिवारी की तालाब चौराहा पर तिवारी जनरल स्टोर के नाम से दुकान है। आरोप है कि पिछले दो-तीन से कुछ लोग लगातार दुकान पर आ रहे थे और सामान लेकर रुपये भी नहीं दे रहे थे।
विज्ञापन


यहां तक कि आरोपी चौथ मांग रहे थे। आरोप है कि 17 अप्रैल की रात को आरोपियों ने देवेंद्र तिवारी को बागला कॉलेज के पास घेर लिया और उनको पीट दिया। पिटाई से वह घायल हो गए। आरोपी उन्हें धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल का जिला अस्पताल में उपचार कराया। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed