{"_id":"67fd6be3ddfdc6bc6d01c5b2","slug":"the-teenagers-throat-was-strangled-12-hours-before-his-body-was-found-aligarh-news-c-105-1-sali1005-101751-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: शव मिलने से 12 घंटे पहले घोंटा गया था किशोर का गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: शव मिलने से 12 घंटे पहले घोंटा गया था किशोर का गला
विज्ञापन
थाना गभाना क्षेत्र के महरावल रेलवे स्टेशन के अंडरपास के निकट झाड़ियों में रविवार दोपहर 2 बजे जवां निवासी किशोर निशांत (17) का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से उजागर हुआ है कि रस्सी से उसका गला घोंटा गया था। शव मिलने से लगभग 12 घंटे पहले शनिवार देर रात लगभग 2 बजे ही उसकी मौत हो चुकी थी। जब शव मिला तो गले में प्लास्टिक की रस्सी बंधी थी और मुंह पर चोट के निशान थे।
इस मामले में किशोर के पिता जवां के वार्ड नंबर-13 पीपल वाली गली निवासी दुष्यंत कुमार ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस की जांच पड़ताल जारी है, लेकिन हत्यारों का दूसरे दिन भी कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है।
सीओ गभाना संजीव तोमर ने बताया कि निशांत शराब पीने का आदी था। दो महीने पहले चोरी के मामले में जेल से छूटकर आया था। हर पहलू को देखते हुए जांच की जा रही है, कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा। सोमवार को सांसद सतीश गौतम, बरौली विधायक जयवीर सिंह ने जवां पहुंच कर परिजनों को ढांढस बंधवाया। पोस्टमार्टम हाउस पर भाजपा नेता अजय सिंह ने परिजनों से पूरी घटना की जानकारी की। संवाद