{"_id":"6689c52054b26ae955082134","slug":"the-teenager-was-taken-to-a-hotel-and-raped-aligarh-news-c-105-1-sali1005-100969-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: होटल में ले जाकर किशोरी से किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज, आरोपी को तलाश रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: होटल में ले जाकर किशोरी से किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज, आरोपी को तलाश रही पुलिस
Sun, 07 Jul 2024 03:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Sun, 07 Jul 2024 03:58 AM IST
सार
किशोरी अपने ताऊ के यहां से कुछ सामान लाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन ताऊ के घर नहीं पहुंची। करीब दो घंटे बाद वह घर लौटी तो परिजनों ने पूछताछ की। इस पर किशोरी ने बताया कि रास्ते में उसे गांव रामपुर गभाना निवासी युवक मिल गया था। वह बहलाकर अपने साथ बाइक पर एक होटल ले गया।
विज्ञापन
किशोर से दुष्कर्म
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को बहलाकर ले जाने के बाद युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
बताते हैं कि 5 जुलाई की शाम 13 वर्षीय किशोरी अपने ताऊ के यहां से कुछ सामान लाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन ताऊ के घर नहीं पहुंची। करीब दो घंटे बाद वह घर लौटी तो परिजनों ने पूछताछ की। इस पर किशोरी ने बताया कि रास्ते में उसे गांव रामपुर गभाना निवासी दुष्यंत सिंह मिल गया था। वह बहलाकर अपने साथ बाइक पर एक होटल ले गया।
विज्ञापन
होटल में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नामजद आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही पकड़कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन