फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The teenager tried to pull , Hungama

किशोरी को खींचने की कोशिश, हंगामा

Thu, 21 Apr 2016 01:48 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
अलीगढ़/ब्यूरो Updated Thu, 21 Apr 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
The teenager tried to pull , Hungama
हंगामा
यह कहीं बड़ी साजिश तो नहीं। महानगर में आधी आबादी लगातार अपराधियों के निशाने पर है। बुधवार तड़के मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील मोहल्ला सरायकुतुब में नकाबपोशों ने एक दलित किशोरी को घर से सोते समय जबरन खींच ले जाने की कोशिश की। वह तो किशोरी की चीख पुकार पर परिजन जाग गए और आरोपियों के विरोध में आ गए। इस दौरान परिजनों को भी पीटा गया। बाद में परिजनों के पथराव करने पर आरोपी किशोरी को छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

हरदुआगंज निवासी किशोरी बीमारी के चलते एक माह से सराय कुतुब हजीरा में अपनी ननिहाल में रह रही है। घर में मामी, ममेरा भाई आदि हैं। वाकया तड़के करीब चार बजे का है, जब किशोरी मामी के साथ घर की छत पर सोयी थी और ममेरा भाई नीचे सोया था। तभी अचानक किशोरी को नकाबपोश उठाकर ले जाने लगे। इस पर किशोरी चीखी तो परिजन जाग गए। इस दौरान मामी ने एक आरोपी को शर्ट पकड़कर भी खींचा। इसी विरोध पर आरोपियों ने मामी को पीटा, जिससे उसके घुटनों में चोट आई। बाद में ममेरे भाई को भी पीटा गया। किसी तरह राहुल ने खुद को बचाकर शोर मचाते हुए पथराव किया। इस पर मोहल्ले में जगार हो गई। खुद को घिरता देख आरोपी किशोरी को छोड़ भाग गए।
विज्ञापन

हालांकि सूचना उसी समय पुलिस को दे दी गई।
मगर पुलिस साढ़े आठ बजे तक नहीं पहुंची। इससे पहले भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, संजीव राजा, राजीव अग्रवाल, राजीव भारती, मनोज शर्मा, सत्तो नवमान आदि पहुंच गए। पुलिस के देरी से आने पर जमकर पुलिस विरोधी नारेबाजी हुई। इसी बीच पुलिस पहुंची। यहां परिजनों ने आरोप लगाया कि कद-काठी व बोलचाल से आरोपी दूसरे समुदाय के प्रतीत हो रहे थे। इंस्पेक्टर कोतवाली संजीव चौहान के अनुसार लिखित में तहरीर नहीं आई है। किसी को पहचाना भी नहीं गया है। मगर इलाके में मंदबुद्धि वाले दिलशाद नाम के व्यक्ति पर शक जताया जा रहा है। वह नशा व चोरी भी करता है। पूर्व में जेल जा चुका है। उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कबीर नगर में घर में घुसकर छेड़खानी
अलीगढ़। महानगर के सासनी गेट इलाके की पला रोड स्थित कबीर नगर कॉलोनी में रात तीन बजे एक घर में घुसकर युवती से छेड़खानी पर मोहल्ले के युवक को दबोचकर जमकर पीटा गया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में भी सूचना पर मेयर शकुंतला भारती सहित तमाम भाजपाई थाने पहुंचे। जहां ठोस कार्रवाई की बात कहकर सभी चले आए। बताया गया है कि युवती घर पर सो रही थी। तभी तीन बजे मोहल्ले का युवक आ गया, जिसने छेड़खानी की। एसओ सासनी गेट के अनुसार मामला जांच में कुछ और निकलकर आ रहा है। फिर भी परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अदालत में बयान दर्ज कराए जाएंगे।
कारोबारी की बेटी अगवा..घिरने पर छोड़ी
अलीगढ़। महानगर के सासनी गेट के आगरा रोड इलाके की विकास नगर कॉलोनी से एक हार्डवेयर कारोबारी की कान्वेंट स्कूल में अध्ययनरत नवीं कक्षा की छात्रा बेटी को चाकू के बल पर बाइक सवार अगवा कर ले गया। मगर खुद को घिरता देख अपहरणकर्ता छात्रा को चलती बाइक से गिराकर भाग गया। विकास नगर निवासी हार्डवेयर कारोबारी सत्येंद्र कुमार की बेटी भक्ति वार्ष्णेय व बेटा कलश कान्वेंट स्कूल में पढ़ते हैं। दोपहर एक बजे करीब छुट्टी के बाद स्कूल बस ने उन्हें कॉलोनी पर उतारा। इसके बाद कलश तो तेजी से दौड़ता हुआ घर पहुंच गया, जबकि भक्ति धीमी गति से चल रही थी।

इसी बीच घर से चंद कदम पहले एक अधेड़ उम्र व्यक्ति उसके पास आया और रिश्तेदार की शादी में जाने की बात कहने लगा। बच्ची ने कहा कि वह तो 26 को है। इसी बीच उसने बच्ची को चाकू दिखाया और चुपचाप बाइक पर बैठा लिया। यहां से वह सीधे हाईवे पुल पर पहुंचा और अलीनगर की ओर चलने लगा। इस बीच चाकू से बार-बार वह उसे डरा रहा था। इसी दौरान एक अन्य बाइक पर सवार दो युवकों को देख बच्ची ने इशारों में मदद मांगी। वह युवक समझ गए और उन्होंने बाइक सवार को घेरना शुरू किया। बस इसी दौरान अपहरणकर्ता बच्ची को गिराकर भाग गया। इसी बीच परिजनों ने पुलिस कंट्रोल रूम को बच्ची की गुमशुदगी की खबर दी। एसओ सासनी गेट के अनुसार देर शाम तक मामले में तहरीर नहीं आई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed