फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The teenage girl took jewelry from the house, using illness as a pretext

Aligarh News: बीमारी का बहाना बना कर किशोरी घर से जेवर लेकर गई

Thu, 23 Jul 2026 02:38 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
The teenage girl took jewelry from the house, using illness as a pretext
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
खैर कोतवाली क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक 16 वर्षीय किशोरी बीमारी का बहाना बनाकर घर से जेवर लेकर चली गई। मथुरा जिले के थाना नौझील एक गांव निवासी युवक ने अपनी बेटी के लापता होने की तहरीर खैर कोतवाली में दर्ज कराई है।
विज्ञापन



पीड़ित ने बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी मामा के घर रहकर कक्षा 10 की पढ़ाई कर रही थी। 20 जुलाई की रात, वह अपनी नानी के पास सो रही थी। देर रात करीब 12 बजे उसने तबीयत खराब होने की बात कही और उठी। कुछ देर बाद जब नानी की आंख खुली तो किशोरी चारपाई पर नहीं थी। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन



किशोरी के स्कूल बैग से एक मोबाइल मिला, जिसकी कॉल डिटेल को उसने डिलीट कर दिया था। इसके अलावा, किशोरी घर से दो सोने की अंगूठी, एक सोने का पेंडल और चार सोने की चूड़ियां भी ले गई है। परिजनों को किशोरी के साथ किसी अनहोनी की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन



खैर कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। खैर इंस्पेक्टर संजीव कुमार का कहना है कि किशोरी की तलाश के लिए एक टीम का गठन किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed