फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The sum of 20 thousand people , the resolution

20 हजार लोगों ने किया योग, लिया संकल्प

Wed, 22 Jun 2016 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 22 Jun 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
The sum of 20 thousand people , the resolution
योग - फोटो : रुपेश
 मंगलवार को सूर्य की पहली किरण के साथ संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित दूसरा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर पूरी दुनिया में पहली बार 21 जून 2015 को पहला योग दिवस मनाया गया था। खास बात ये रही कि इस बार आयुष मंत्रालय द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार योग होने के बाद आखिरी में सूर्य नमस्कार कराया गया। गौर हो कि योग दिवस की स्वीकार्यता में सूर्य नमस्कार को लेकर ही गतिरोध हो रहा था। शहर में करीब 20 हजार लोगों ने एक साथ योग किया।
विज्ञापन

  अहिल्या बाई होल्कर स्टेडियम में हुए मुख्य आयोजन में सांसद सतीश गौतम, मेयर शकुंतला भारती, आनंद स्वरूप केला, विपिन बिहारी गुप्ता, प्रवीन अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद साधु आश्रम के विद्यार्थियों ने ईश्वर स्तुति की। यहां पर अनूप कुमार गुप्ता, ठा. रघुराज सिंह, प्रशांत ग्रुप के प्रशांत सिंघल, विवेक बंसल सहित कई नामीगिरामी लोग मौजूद रहे। इस दौरान दस प्रमुख प्रशिक्षकों को सांसद सतीश गौतम ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। जिसमें ज्ञानवती शर्मा, माधुरी गुप्ता, लक्ष्मी गौड़, जयप्रकाश आर्य, साधना उपाध्याय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विकास उपाध्याय और यतेंद्र शर्मा ने सभी को योग कराया। माधुरी गुप्ता और अरुणा सिंह ने इस दौरान भजन गाए। संरक्षक मुंशीलाल शर्मा, रविकर आर्य, पंकज कैमथल, राकेश शर्मा, भूपेंद्र शर्मा, संजय शर्मा, केबी दुबे ने आयोजन को सफल बनाने में हर तरह का सहयोग किया। भारत स्वाभिमान न्यास, पतंजलि योग समिति, युवा भारत एवं किसान संगठन, भारतीय योग संस्थान एवं अनुसंधान केंद्र द्वारा अलग अलग स्थानों पर योग कराया गया। महाराणा प्रताप पार्क, कंपनी बाग के साथ नकवी पार्क में भी योग हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद के 15 मिनट में सूर्य नमस्कार
अबकी बार प्रोटोकाल होने के बाद सूर्य नमस्कार अलग से कराया गया, जो स्वैच्छिक था। इसके साथ ही बाद में कुछ व्यायाम भी कराए गए। 6 बजे से शुरू हुआ योग 7 बजे तक चला। भारत स्वाभिमान न्यास, पतंजलि योग समिति, युवा भारत एवं किसान संगठन की ओर से शहर में अलग-अलग 15 स्थानों पर योग कराया गया। इसका उद्देश्य आम लोगों को उनके घर के पास ही योग करने की सुविधा देना था।

एएमयू में कुरआन के पाठ के साथ हुआ योग
अलीगढ़। एएमयू की अपनी खासियत है। इसका नजारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भी देखने को मिला। एएमयू में योग का शुभारंभ पवित्र कुरान से हुआ। कुलपति जमीरउद्दीन शाह एवं उनकी पत्नी सबीहा सीमी शाह इसमें शामिल हुए। कुलपति ने कहा कि योग इस देश की उच्च संस्कृति है और आज विश्व भर में पनप रही है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं 40 वर्षों से नियमित रूप से योग कर रहे हैं और उन्होंने योग का प्रशिक्षण एक योगी से लिया था। योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है और बहुत सी बीमारियों का निदान भी होता है। सोशल संकाय के डीन प्रो. एनएके दुर्रानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हो गई है। 21 जून साल का सबसे बड़ा दिन होता है, इसलिए भी इस दिन को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए चुना गया है। विभाग के अध्यक्ष प्रो. बृजभूषण ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में आयुष मंत्रालय के दिशा-निर्देश के अनुसार योग के बहुत से आसनों का प्रदर्शन प्रो. राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर योग पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। इसमें उबैद, मोहसिन शमीम, ललित मोहन, मुहम्मद सुफियान अहमद, मारिया हसन आदि शामिल है। एएमयू एनएसएस इकाई द्वारा भी योग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed