फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The strike of MNREGA employees could be carried out in just one day

एक दिन ही चल सकी मनरेगा कर्मचारियों की हड़ताल

Fri, 21 May 2021 12:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
The strike of MNREGA employees could be carried out in just one day
जैम पोर्टल पर सेवा प्रदाता कंपनियों के माध्यम से मनरेगा कर्मचारियों की भर्ती किए जाने समेत दस सूत्री मांगों को लेकर मनरेगा के संविदा कर्मियों की बृहस्पतिवार से शुरू हुई अनिश्चितकालीन हड़ताल एक दिन ही चल सकी। लखनऊ में संगठन के प्रांतीय पदाधिकारियों से वार्ता के उपरांत अपर मुख्य सचिव ने मांगों पर विचार के लिए तीन दिन का समय मांगे जाने के बाद शुक्रवार से कर्मचारी काम पर लौटने को सहमत हो गए हैं।
विज्ञापन

शासन ने हाल ही में आदेश जारी कर मनरेगा कर्मियों की भर्ती जैम पोर्टल पर सेवा प्रदाता कंपनियों के माध्यम से करने के आदेश दिए हैं। इस व्यवस्था में 10-12 वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों को भी दोबारा से पंजीकरण के लिए कहा गया है। इन कर्मचारियों में अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, लेखा सहायक, तकनीकि सहायक, कंप्यूटर आपरेटर, रोजगार सहायक शामिल हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश मनरेगा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले सभी संविदाकर्मी मनरेगा के प्रभारी उपायुक्त को एक ज्ञापन भी दे चुके हैं। इसमें दस सूत्री समस्याओं के समाधान की मांग की। कर्मचारियों ने एलान किया था कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो फिर वह कार्य बहिष्कार के साथ ही अनिश्चितकालीन हड़ताल भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सभी कर्मचारी कलमबंद हड़ताल पर चले गए। इस दौरान कर्मचारी कार्यालय तो आये, लेकिन काम नहीं किया। इस मामले में मनरेगा कार्मिक कल्याण संगठन के प्रांतीय पदाधिकारियों की अपर मुख्य सचिव से लखनऊ में वार्ता हुई।
सचिव ने मांगों पर विचार करने के लिए तीन दिन का समय मांगा है। संगठन के स्थानीय अध्यक्ष राजवीर सिंह ने बताया कि अपर मुख्य सचिव से वार्ता के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल फिलहाल स्थगित कर दी गई है। कर्मचारी शुक्रवार से काम पर लौटेंगे।

इस मौके पर ग्राम रोजगार संघ के जिलाध्यक्ष कुशलपाल सिंह, तकनीकि सहायक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आदेश शर्मा, लेखा सहायक मनरेगा के जिलाध्यक्ष जगदीश सक्सेना, मनरेगा कार्मिक कल्याण संघ के मंडल अध्यक्ष व अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी राजवीर सिंह, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी सुशील कुमार गौतम, विक्रम अवस्थी, अमित श्रीवास्तव, पंकज सेंगर, रूपक शर्मा समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed