फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The story of the inhabitants surrounded by water ... neither grain nor water for two days

पानी में घिरे बाशिंदों की कहानी...दो दिन तक न दाना, न पानी

Tue, 27 Sep 2022 12:50 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 12:50 AM IST
सार

बारिश के वो पांच दिन... झेला तो समूचे शहर ने, मगर जो दर्द शाहजमाल के झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले मजदूरों ने झेला, उसे बयां नहीं किया जा सकता।रविवार को सपा के आमिर आबिद व इसरार सोलंकी ने पहुंचकर भोजन मुहैया कराया।इसलिए इनके घरों पर चौथे दिन पानी कम होने पर ही भोजन पहुंच सका।

विज्ञापन
The story of the inhabitants surrounded by water ... neither grain nor water for two days
शाहजमाल ईदगाह में स्थित झुग्गी झोपड़ी के अंदर कीचड़ में बच्चे के साथ रहती मुन्नी । अमर उजाला - फोटो : CITY OFFICE

विस्तार

बारिश के वो पांच दिन... झेला तो समूचे शहर ने, मगर जो दर्द शाहजमाल के झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले मजदूरों ने झेला, उसे बयां नहीं किया जा सकता। उन्हें जरूरत थी पीने के पानी और दो वक्त की रोटी की, बच्चों को दूध और सुकून की। उम्मीद थी कि प्रशासन से कोई मदद मिलेगी। मगर दो दिन तक किसी ने सुध नहीं ली। तीसरे दिन कुछ मददगार सामने आए, जिन्होंने खाने का इंतजाम कराया। तब जाकर जान में जान आई। दो परिवार ऐसे भी रहे, जिन्हें सिर्फ एक दिन पानी कम होने पर खाना मिल सका।
विज्ञापन

पांच दिन की बारिश से हुए जलभराव से प्रभावित शाहजमाल की झुग्गियों में जब सोमवार को हकीकत जानी गई तो यह सच सामने आया। पॉलीथिन व तिरपाल से ढकी बांस की टटिया व टीन के टुकड़ों के सहारे बनी इन झुग्गियों में मजदूर परिवार कई दशक से रह रहे हैं। इन परिवारों की ज्यादातर महिलाएं कूड़ा बीनने का और पुरुष मजदूरी, जूता पॉलिश या रिक्शा चलाने का काम करते हैं।
विज्ञापन

मुन्नी की झुग्गी में परिवार के चार सदस्य रहते हैं। वह बताती हैं कि शुरू के दो दिन किसी ने सुध नहीं ली। तीसरे दिन बसपा नेता रतनदीप सिंह व उनके साथ आए लोगों ने भोजन मुहैया कराया। वे रोज मेहनत कर खुद व बच्चों का पेट भरने वाले लोग हैं। इसी तरह 12 सदस्यों के परिवार वाली नैना बताती हैं कि जो लोग खाना लेकर आए थे, वे अगर न आते तो भूखे रहना पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

तनीशा के घर के 8 सदस्यों व अनीशा के घर के 6 सदस्यों का इन मददगारों के सहारे काम चला। बारिश थमने के बाद रविवार को पानी घटा तो परिवार के सदस्य काम पर गए थे। रविवार को सपा के आमिर आबिद व इसरार सोलंकी ने पहुंचकर भोजन मुहैया कराया। सोमवार को पानी पूरी तरह हट गया। सोमवार को सिविल लाइंस क्षेत्र के कुछ सामाजिक लोग खाना लेकर पहुंचे।
चौथे दिन जाकर खा सके खाना
इसी बस्ती में शबीना व बदरजहां रहती हैं। इनकी झुग्गी सबसे आखिरी छोर पर हैं, जहां पानी बहुत अधिक था। वहां पहुंचना बेहद मुश्किल था। इसलिए इनके घरों पर चौथे दिन पानी कम होने पर ही भोजन पहुंच सका। यह भी बसपा नेता रतनदीप द्वारा भेजा गया भोजन मिला।
शबीना के घर के 4 सदस्य व बदरजहां के घर के 8 सदस्य भूखे ही रहे। चूंकि पानी इतना था कि ईंटों पर तख्तों को रखकर पूरे चार दिन परिवार के सदस्य उन्हीं पर बैठे रहे। भूखे होने के कारण नींद भी नहीं आती थी। हां, बदरजहां का तो और भी बुरा हाल। उनके घर में कोई जिम्मेदार मर्द न होने के कारण दिक्कत और अधिक हुई।
नगर आयुक्त पहुंचे शाहजमाल, 24 घंटे में इलाके में सफाई के निर्देश
बीते दिनों हुई लगातार बारिश के बाद मौसमी बीमारी फैलने का मुद्दा अमर उजाला द्वारा सोमवार के अंक में उठाए जाने का नगर निगम ने संज्ञान लिया है। सुबह नगर आयुक्त शाहजमाल सहित उन इलाकों में पहुंचे, जहां सर्वाधिक जलभराव हुआ था।
उन इलाकों में विशेष सफाई अभियान चलाने व फागिंग के जरिये दवा छिड़काव के निर्देश दिए। शाहजमाल में अगले 24 घंटे में व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कहा। साथ ही, नवरात्र को लेकर शहर के मंदिरों के आसपास भी सफाई रखने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री द्वारा त्योहारों को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये शहरों में विशेष सफाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अमर उजाला द्वारा शहर की गंदगी का मुद्दा उठाया गया। इसके बाद सोमवार सुबह नगर आयुक्त अमित आसेरी ने खेरेश्वर धाम, खैर रोड, इंद्रा नगर देहली गेट, गूलर रोड इंद्रा नगर लाल मंदिर रोड, जीटी रोड, मसूदबाद, बन्नादेवी एरिया के साथ-साथ शाहजमाल इलाके का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने शाहजमाल में अगले 24 घंटे में सफाई व कीटनाशक-एंटी लार्वा छिड़काव के निर्देश दिए। अन्य इलाकों में जोन वार सफाई के निर्देश दिए। शाहजमाल के बारे में उन्होंने कहा कि यहां अतिरिक्त टीम लगाई जाए। साथ ही, मंदिरों के आसपास सफाई के लिए कहा गया। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त आदि मौजूद रहे।

शाहजमाल ईदगाह का निरीक्षण करते नगर आयुक्त अमिता आसेरी। संवाद

शाहजमाल ईदगाह का निरीक्षण करते नगर आयुक्त अमिता आसेरी। संवाद- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed