फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The stepmother burnt the child with a hot press for asking food

अलीगढ़ : खाना मांगने पर सौतेली मां ने बच्चे को गर्म प्रेस से जलाया

Wed, 23 Feb 2022 01:20 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 01:20 AM IST
विज्ञापन
The stepmother burnt the child with a hot press for asking food
सौतेली मां द्वारा प्रेस से जलाया गया बच्चा। - फोटो : CITY OFFICE
खाना मांगने पर सौतेली मां ने सात साल के बेटे के चेहरे और पीठ पर गर्म प्रेस रख दिया, जिससे वह झुलस गया। पड़ोसी और रिश्तेदारों की मदद से बच्चे को पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय लाया गया, जहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। थाना क्वार्सी में महिला के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

क्वार्सी थाना क्षेत्र के रजा नगर में किराये के मकान में जाहिद अपने परिवार के साथ रहते हैं। बुलंदशहर जिले के छतारी के मूल निवासी जाहिद की पहली पत्नी की चार साल पहले मौत हो गई थी। पहली पत्नी से दो बच्चे अरीब व उज्मा हैं। बच्चों की अच्छी परवरिश के लिए जाहिद ने गाजियाबाद की महिला तबस्सुम से निकाह कर लिया था। इसके बाद तबस्सुम व जाहिद से एक बेटी हो गई। आरोप है कि तबस्सुम का रवैया जाहिद की पहली पत्नी के बच्चों के साथ ठीक नहीं था। बेटी उज्मा को वह मारती-पीटती थी। इस पर उज्मा को उसकी बुआ अपने साथ ले गईं, जो उसी मोहल्ले में रहती हैं। मगर अरीब अपनी सौतेली मां के साथ रहता था। आए दिन अरीब के मुंह में कपड़ा ठूंसकर वह मारती-पीटती थी। खाना मांगने पर उसे गर्म पानी से जला देती थी।
विज्ञापन

आरोप है कि मंगलवार को अरीब ने तबस्सुम से खाना मांगा तो उसे पीट दिया। भूख लगने पर वह अपनी बुआ के यहां चला गया। जब वह खाना खाकर लौटा तो गुस्से से भरी तबस्सुम ने उसके चेहरे और पीठ पर गर्म प्रेस रख दिया। बाद में जलन से कराह रहे बच्चे को अस्पताल लाया गया, सूचना पर रिश्तेदार भी पहुंच गए। अरीब के पिता जाहिद ने तबस्सुम के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थाना क्वार्सी के इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed