{"_id":"682b8cf21f479c4824037cb7","slug":"the-speeding-car-of-a-wedding-party-overturned-in-gabhana-two-people-died-aligarh-news-c-105-1-sali1005-101872-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Road Accident: गभाना में पलटी बरातियों की तेज रफ्तार कार, दो लोगों की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Road Accident: गभाना में पलटी बरातियों की तेज रफ्तार कार, दो लोगों की मौत, तीन घायल
Tue, 20 May 2025 01:26 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 01:26 AM IST
सार
बरात बुलंदशहर कोतवाली देहात के गांव काहिरा से मथुरा के थाना जमुनापार के गांव गौसना जा रही थी। कार में कुछ बराती सवार थे। गभाना हाईवे पर किसी वाहन को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद पलटी कार को क्रेन हटाती हुई
- फोटो : पुलिस
विस्तार
गभाना थाना क्षेत्र के हाईवे पर 19 मई शाम बरातियों की तेज रफ्तार कार वाहन को बचाने के प्रयास में बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। तीन घायल हो गए। मरने वाले नोएडा और बुलंदशहर के रहने वाले थे।
विज्ञापन
बुलंदशहर कोतवाली देहात के गांव काहिरा से 19 मई शाम को एक बरात मथुरा के थाना जमुनापार के गांव गौसना जा रही थी। बरात के कुछ लोग एक ऑल्टो कार से जा रहे थे। शाम करीब 6:15 बजे कार गभाना थाना क्षेत्र के हाईवे पर सीएनजी पंप के पास पहुंची, तभी अचानक किसी वाहन को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह कई बार उलट-पलट हो गई।
विज्ञापन
हादसे में इन लोगों की गई जान
हादसे में कार सवार लकी उर्फ धर्मवीर (55) निवासी नोएडा और सत्तू निवासी काहिरा बुलंदशहर की मौके पर ही मौत हो गई। गाजियाबाद निवासी शिवम पुत्र प्रेम, हिमांशु पुत्र प्रेमचंद्र व बुलंदशहर के घरबरा निवासी सचिन पुत्र सुनील घायल हो गए। हादसे के बाद पीछे से अन्य बराती भी वाहनों से मौके पर पहुंच गए। घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ के निजी अस्पताल ले गए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवा दिया है।
विज्ञापन