{"_id":"64555c0d78a15e938500d907","slug":"the-shortage-of-roadways-buses-will-have-to-be-faced-till-the-counting-of-votes-aligarh-news-c-2-ali1009-109932-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: मतगणना तक झेलनी होगी रोडवेज बसों की किल्लत, खिड़कियों से घुस रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: मतगणना तक झेलनी होगी रोडवेज बसों की किल्लत, खिड़कियों से घुस रहे यात्री
Sat, 06 May 2023 01:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 01:12 AM IST
सार
लंबे रूट पर यात्रियों को रोडवेज बस के लिए करीब दो-दो घंटे का इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं मई में सहालग ज्यादा होने से भीड़ बढ़ गई है। जिसकी वजह से बसें यात्रियों से खचाखच भरकर चल रही हैं।
विज्ञापन
गांधी पार्क बस स्टैंड पर बस के आने के बाद लगी भीड़ के दौरान बच्चें को खिड़की से अंदर करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अभी मतगणना तक यात्रियों को रोडवेज बस की किल्लत का सामना करना पड़ेगा। निकाय चुनाव में अलीगढ़ परिक्षेत्र से 100 रोडवेज बसों के दूसरे जिलों में जाने के बाद यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। लंबे रूट पर यात्रियों को रोडवेज बस के लिए करीब दो-दो घंटे का इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं मई में सहालग ज्यादा होने से भीड़ बढ़ गई है। जिसकी वजह से बसें यात्रियों से खचाखच भरकर चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को शहर के गांधी पार्क, मसूदाबाद व सेटेलाइट बस स्टैंड पर यात्री बसों का इंतजार करते नजर आए। यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए दो-दो घंटे बसों का इंतजार करना पड़ा। सबसे ज्यादा भीड़ आगरा, मथुरा, दिल्ली, नोएडा, आनंद विहार जाने वालों की रही। लंबे रूट की बसें बस स्टैंड से न मिलने पर यात्रियों ने बाईपास का रुख किया। बाईपास से निकलने वाली बसें भी पहले से ही फुल थीं। वहीं अधिकारियों का कहना है कि चुनाव ड्यूटी में बसें लगने के कारण थोड़ी दिक्कत है। मतगणना के बाद बसें वापस आएंगी और सब सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन
खिड़कियों से घुसकर बनाई जगह
बस स्टैंडों पर भीड़ अत्याधिक होने की वजह से बाहर से आने वाली बसें बस स्टैंड से पीछे ही रुक जाती। बस को आता देख यात्री भी उसके पीछे दौड़ लगाते। पहले से ही खचाखच बस में घुसने के लिए यात्री दरवाजे से अंदर प्रवेश करने को जोर लगाते। प्रयास सफल न होने पर खिड़कियों से बस के अंदर घुसते। भीड़ के कारण यात्रियों में धक्का-मुक्की भी हो जाती। जो बाद में गहमागहमी का कारण भी बन गई। संवाद