फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The shortage of drinking water will soon short out

अलीगढ़ः महानगर में जल्द होगी दूर पेयजल की किल्लत

Tue, 05 Oct 2021 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
The shortage of drinking water will soon short out
महापौर मोहम्मद फुरकान ने शासन से 15वें वित्त आयोग के तहत अवमुक्त धनराशि में से 20 करोड़ 45 लाख 19 हजार रुपये के प्रस्तावों को हरी झंडी दे दी है। जमीनी कार्य शुरू करने के लिए अधीनस्थों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

नगर आयुक्त गौरांग राठी ने बताया कि 15वें वित्त आयोग के तहत प्राप्त अनुदान में से 36.08 लाख रुपये से रेन वाटर हार्वेसिंग सिस्टम निर्माण, एक करोड़ 33 लाख रुपयों से रावणटीला में जोनल पंपिंग स्टेशन के भवन का जीर्णोद्धार एवं पंपिंग स्टेशन पर स्थापित पुराने पंपिंग सेट, अन्य इलेक्ट्रिक व मैकेनिकल उपकरणों के स्थान पर नए उपकरण लगवाए जाने के कार्य, एक करोड़ 38 लाख लाख से शाहजमाल जोनल पंपिंग स्टेशन के भवन का जीर्णोद्धार एवं पंपिंग स्टेशन पर स्थापित पुराने पंपिंग सेट्स एवं अन्य उपकरण लगवाये जाने के कार्य, 44.51 लाख से कठपुला पर यूजीआर पंप हाउस के जीर्णोद्धार के कार्य, तीन करोड़ 39 लाख से नई सीमा विस्तार योजना में सम्मिलित सराय हरनारायण, सराय बुर्ज, नगला मंदिर एवं हरिधाम कॉलोनी में आरसीसी जलाशय का निर्माण, नलकूप का अधिष्ठापन एवं तत्संबंधी कार्य, छह करोड़ 16 लाख से 500 हैंडपंपों की रीबोरिंग का कार्य, दो करोड़ 67 लाख से पशु चिकित्सालय, आवास विकास कॉलोनी जेल रोड, प्रतिभा कालोनी पार्क के निकट, जनकपुरी, विक्रम कॉलोनी, कठपुला, तुर्क मानगेट, पुरानी ईदगाह, महावीर नगर, चंदनियां मरघट, पंचनगरी नलकूप की रिबोरिंग एवं अन्य कार्य, तीन करोड़ 97 लाख से सासनीगेट स्थित स्काई टावर परिसर में 1700 किलोलीटर क्षमता के भूमिगत जलाशय का निर्माण एवं अन्य कार्य, 12.06 लाख से नगर निगम सीमा के अंतर्गत इंद्रा नगर, बन्ना देवी, नगर निगम कर्मचारी कालोनी के निकट, जलकल परिसर, गांधीपार्क के पीछे पंप हाउस का निर्माण कराए जाने संबंधी प्रस्ताव स्वीकृत हो गए हैं।
विज्ञापन

पेयजल आपूर्ति को घर-घर तक पहुंचाने के लिए नगर निगम क्षेत्र में शामिल 19 गांवों को भी शामिल किया गया है। वर्तमान में प्रति व्यक्ति प्रतिदिन लगभग 90 लीटर पानी की खपत करता है। इस परियोजनाओं के पूर्ण होने पर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन जल की उपलब्धता में लगभग पांच लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन की बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed