{"_id":"6a691d22cb1dce166a02de9b","slug":"the-scenario-in-javelin-throw-has-changed-now-13-athletes-have-taken-the-field-instead-of-three-aligarh-news-c-2-gur1004-1030895-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: भाला फेंक में बदली तस्वीर, अब तीन नहीं 13 खिलाड़ी पहुंचे मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: भाला फेंक में बदली तस्वीर, अब तीन नहीं 13 खिलाड़ी पहुंचे मैदान में
विज्ञापन
भाला फेंकते खिलाड़ी। संवाद
कभी जिला स्तर के ट्रायल में भाला फेंक (जैवलिन) के लिए मुश्किल से तीन खिलाड़ी पहुंचते थे, लेकिन अब तस्वीर तेजी से बदल रही है। प्रयागराज में 7 और 8 अगस्त को आयोजित होने वाली 21वीं उत्तर प्रदेश स्टेट यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप व पांचवें नेशनल जैवलिन डे के चयन ट्रायल में इस बार 13 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ओलंपियन नीरज चोपड़ा जैसा बनने के लिए जिले में भाला फेंकने का क्रेज बढ़ा है।
मंगलवार को सारस्वत फिजिकल अकादमी, सारसौल में आयोजित ट्रायल में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 100 मीटर दौड़ में अरमान, ऋषभ, अनुज, 200 मीटर दौड़ में ऋषभ, प्रमोद, तनिष्क, 400 मीटर दौड़ में शिवम सिरोही, हिमांशु, गगनदीप पाराशर, 1000 मीटर दौड़ में प्रशांत कुमार, शिवम शर्मा, सैफ का चयन किया गया।
लंबीकूद में अरमान, अनुज, प्रिंस, ऊंचीकूद में हिमांशु, नितिन कुमार, सागर, गोला फेंक में मोहम्मद हमजा, भाला फेंक में मोहित चौधरी, आकाश चौधरी, तनिष्क दीक्षित, डिस्कस थ्रो में मोहम्मद हमजा, तनिष्क दीक्षित चुने गए। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में संजना कुमारी, 200 मीटर दौड़ में साक्षी चौधरी, 400 मीटर व 1000 मीटर दौड़ में डिंपल, लंबीकूद में गुंजन, संजना, ऊंचीकूद में साक्षी, गुंजन, भाला फेंक में गुनगुन गौतम, सुकृति गौतम का चयन किया गया।
विज्ञापन
नेशनल जैवलिन डे के लिए अंडर-14 में जतिन चौधरी, अंडर-16 में नितिन कुमार, अंडर-18 में कान्हा, उमेश कुमार और चिराग शर्मा, अंडर-20 में मयंक पाठक, गर्व भारद्वाज और सौरभ बघेल, पुरुष वर्ग में सोनू कुमार और अंकुश कुमार, जबकि बालिका वर्ग अंडर-16 में दीक्षा चौधरी, मोहिनी और नंदनी कुमारी का चयन किया गया।
जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव विवेक कुमार ने बताया कि पहले भाला फेंक में तीन खिलाड़ी भी मुश्किल से मिलते थे, जबकि इस बार 13 खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया, जो जिले में एथलेटिक्स के विकास के लिए सकारात्मक संकेत हैं।