{"_id":"68cb1e2eeb11016c3c054080","slug":"the-roof-of-two-rooms-collapsed-in-the-rain-aligarh-news-c-301-1-sali1012-102444-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बारिश में दो कमरों की छत ढही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बारिश में दो कमरों की छत ढही
विज्ञापन
गांव सरकोरिया में बुधवार की सुबह बारिश के कारण एक मकान में दो कमरों की छत ढह गई। हादसे के वक्त दोनों कमरों में कोई मौजूद नहीं था। परिवार के सदस्य बरामदे में लेटे हुए थे।
गांव में वीरेंद्र जाटव मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। घर में दो कमरे बने हुए हैं। मंगलवार की रात को पूरा परिवार बरामदे में पड़े टिनशेड के नीचे सोया हुआ था। बारिश की वजह से बुधवार सुबह करीब तीन बजे दोनों कमरों की छत गिर गईं। आवाज सुनकर परिवार सदस्य जाग गए। उन्होंने देखा जमीन पर मलबा पड़ा हुआ था। कमरों में रखा घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गया। पीडि़त परिवार ने मुआवजे की मांग की है। संवाद