फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The rogue dragged the teenager, beat up her mother and brother when they protested

Aligarh News: शोहदे ने किशोरी को खींचा, विरोध पर मां-भाई को पीटा

Sat, 03 Aug 2024 05:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
The rogue dragged the teenager, beat up her mother and brother when they protested
थाना क्षेत्र के गांव में शुक्रवार सुबह एक शोहदा किशोरी का हाथ पकड़ कर खींचने लगा। किशोरी की शिकायत पर उसकी मां-भाई आए तो आरोपी के परिजनों ने उनको भी पीटा। किशोरी की मां ने थाने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन




महिला ने बताया कि उसके घर की गली के चौराहे पर परचून की दुकान है। इसके संचालक का बेटा पिछले एक माह से उसकी 17 वर्षीय बेटी का पीछा कर उसे परेशान कर रहा था। बीस दिन पहले शौच गई बेटी को अकेला पाकर तमंचा तानकर धमकी दे चुका है।
विज्ञापन




धमकी से डरी बेटी ने ये बात घर पर नहीं बताई। शुक्रवार दोपहर आरोपी बेटी को बुरी नीयत से हाथ पकड़कर दुकान में खींचने लगा। वह किसी तरह से उससे बच कर रोती हुई घर आई और जानकारी दी। जब वह अपने बेटे संग आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे तो आरोपी और उसके परिजनों ने उनको पीटा। मां ने तहरीर देकर सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed