गांव बढ़ारी बुजुर्ग से टीकरी को जाने वाली सड़क की मरम्मत तो की जा रही है, लेकिन मरम्मत के साथ ही अगले दिन उखड़ती भी जा रही है। ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को घटिया सामग्री से बनाई जा रही सड़क पर काम बंद करा दिया। ठेकेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन भी किया।
टीकरी निवासी खूबीराम व संजय कुमार ने बताया कि मामले की शिकायत छर्रा क्षेत्र के विधायक से की गई है। वहीं, ठेकेदार सत्यवीर सिंह ने बताया कि गर्मी अधिक होने के कारण सड़क पर डॉमर को सेट होने में चार से पांच दिन लगते हैं। सड़क बनते ही वाहनों के चलने से सड़क प्रभावित होती है। मानक के अनुसार ही सड़क बनाई जा रही है। ग्रामीणों का आरोप झूठा है। प्रदर्शनकारियों में नवनीत कुमार, नरायन सिंह, तोताराम, साहब सिंह, जयवीर सिंह, जुगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।