फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The rate of medicine is Rs 399 in Delhi and Rs 761 in Aligarh.

अलीगढ़ः दवा का दिल्ली में 399 और अलीगढ़ में 761 रुपये रेट

Tue, 25 Jan 2022 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
The rate of medicine is Rs 399 in Delhi and Rs 761 in Aligarh.
जो दवा दिल्ली में 399 रुपये (14 टैबलेट) में मिल रही है। उसी दवा की अलीगढ़ में एमआरपी 761 रुपये है। देश के दो शहरों में दवा के रेट में इतना अंतर ग्राहकों के समझ से परे है। ग्राहक ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय से शिकायत की है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मुजम्मिल मंजिल निवासी डॉ. जसीम मोहम्मद का कहना है कि दिल्ली के सर गंगा राम हॉस्पिटल में डॉक्टर से उपचार कराने गए थे। चिकित्सक के परामर्श पर एक अमेरिकी कंपनी की दवा फोर्सीगा ली थी। वहां पर 14 टैबलेट की कीमत 399 रुपये है। कुछ रोज पहले उन्होंने वही दवा अलीगढ़ में ली, जिसकी एमआरपी 761 रुपये है। दो शहरों में एक ही दवा के रेट में सौ प्रतिशत से अधिक का अंतर देखकर ग्राहक हतप्रद है। ग्राहक के पास दिल्ली एवं अलीगढ़ में खरीदे गए दवाओं का बिल मौजूद हैं। एमआरपी में भारी अंतर को लेकर वह कंपनी पर सवाल भी उठा रहे हैं। उन्होंने एसएसपी से शिकायत की है और उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया है। उन्होंने ई-मेल के माध्यम से सेंट्रल ड्रग स्टैंडर्ड कंट्रोल आर्गेनाइजेशन एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से भी शिकायत की है। इस संबंध में एक थोक विक्रेता का कहना है कि कंपनी दवाओं के मूल्य घटाती-बढ़ाती रहती हैं। जिस दवा की बात हो रही है, वह पुराने स्टाक की होगी, जिसकी कीमत 761 रुपये है। वर्तमान में वही दवा करीब आधी रेट पर आ गई है और शहर की कुछ दुकानों में उपलब्ध है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed