फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The protesting farmers got angry and stopped the construction work.

Aligarh News: धरना दे रहे किसान भड़के, निर्माण कार्य रुकवाया

Wed, 01 Apr 2026 02:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
The protesting farmers got angry and stopped the construction work.
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे से मुआवजे की मांग को लेकर 393 दिन से धरने पर बैठे आंदोलनकारी किसान उस समय आक्रोशित हो गए जब जलालपुर में एनएचएआई द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा था। मंगलवार की शाम को बूंदाबादी के बीच उसरह रसूलपुर में धरने से उठकर किसान मौके पर पहुंचे और पुलिस की मौजूदगी में एनएचएआई अधिकारियों से नोंकझोंक हो गई। फिलहाल तहसील प्रशासन ने निर्माण कार्य रुकवा दिया है।
विज्ञापन

किसानों का कहना था कि गत 27 मार्च को एसडीएम खैर के साथ वार्ता हुई थी। आश्वासन मिला था कि मुख्यमंत्री से वार्ता कराई जाएगी। इसके बाद ही सहमति से ही निर्माण कार्य हो सकता है। फिर जबरन निर्माण कार्य कराने की क्या जरूरत आ गई। सूचना पर तहसीलदार और नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवाया। विरोध प्रदर्शन के दौरान भाकियू टिकैत के मंडल अध्यक्ष ओ.पी कमांडो, जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, अनुज सरपंच, किसान एकता संघ के जिलाध्यक्ष नवनीत चौधरी, नरेंद्र उर्फ बंटी, धीरेन्द्र सिंह, चन्द्रवीर सिंह, ओमवीर सिंह, राजू सिंह, बाटम सिंह, मौनू सिंह, रवेन्द्र सिंह, सौरव चौधरी, बोस सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed